{"_id":"69268796a2c21cec96100007","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-vasant-vihar-police-investigating-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Suicide: प्रतिष्ठित व्यवसायिक परिवार की महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Suicide: प्रतिष्ठित व्यवसायिक परिवार की महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 26 Nov 2025 10:22 AM IST
विजय पुंडीर
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:22 AM IST
सार
दीप्ति की वर्ष 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से शादी हुई थी। दोनों के एक 14 साल का लड़का है। आरोप है कि हरप्रीत ने दो शादी कर रखी है। दूसरी पत्नी दक्षिण भारत के फिल्मों की अभिनेत्री है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में एक प्रतिष्ठित व्यवसायिक परिवार की महिला की खुदकुशी ने सनसनी फैला दी है। व्यवसायी कमल किशोर की पुत्रवधू दीप्ति चौरसिया (40) ने मंगलवार शाम को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। हालांकि, दीप्ति चौरसिया के परिजन खुदकुशी के लिए उकसाने की पुलिस को शिकायत दे रहे हैं।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दीप्ति का शव सबसे पहले उसके पति हरप्रीत ने देखा। हरप्रीत उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को एक डायरी मिली है, जिसमें दीप्ति ने अपने पति के साथ विवाद का जिक्र किया है।
विज्ञापन
दीप्ति ने खुदकुशी करने से पहले डायरी में लिखा कि अगर किसी रिश्ते में प्यार और भरोसा नहीं तो फिर उस रिश्ते में रहने और जीने की वजह क्या है। अब और नहीं सहन हो पाता। बेटे को मां का आशीर्वाद। पुलिस के मुताबिक, दीप्ति और उनके पति अलग-अलग घरों में रहते थे।
बताया जा रहा है कि दीप्ति की वर्ष 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से शादी हुई थी। दोनों के एक 14 साल का लड़का है। आरोप है कि हरप्रीत ने दो शादी कर रखी है। दूसरी पत्नी दक्षिण भारत के फिल्मों की अभिनेत्री है। उसके साथ भी हरप्रीत की एक बेटी है। वसंत विहार पुलिस मामले की जांच कर रही है।