फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman commits suicide after killing children in Munirka Of Delhi

Delhi: सिपाही पति का पूजा-पाठ में था ज्यादा ध्यान... पत्नी और बच्चों की नहीं करता था देखभाल, तनाव में दी जान

Tue, 10 Oct 2023 11:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Oct 2023 11:04 AM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली के मुनरिका में दो बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या करने वाली वर्षा का शव पोस्टमार्टम के बाद देर रात अमरोहा के शकरपुर समसपुर गांव पहुंचा। मां और दो बच्चों के शव देखकर मायके वाले बिलख पड़े। पूरे गांव में मातम पसरा रहा। 

विज्ञापन
Woman commits suicide after killing children in Munirka Of Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मुनिरका इलाके में दो बच्चों की हत्या करने के बाद महिला के आत्महत्या करने के मामले में उसके पिता ने पति जागेंद्र शर्मा उर्फ लवकुश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि योजना बनाकर उसने पत्नी व बच्चों की हत्या की है। बाद में मामले को आत्महत्या बना दिया। 
विज्ञापन


मृतका के पिता ने बेटी व बच्चों पर तंत्रमंत्र का भी आरोप लगाया है। फिलहाल शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को क्षेत्रीय एसडीएम ने भी मृतका के पिता के बयान दर्ज किए हैं। पिता ने दहेज के लिए परेशान करने और बेटी के साथ मारपीट के भी आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस को दिए बयान में वर्षा के पिता हेमंत कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ शकरपुर-समसपुर, थाना रजबपुर, अमरोहा के रहने वाले हैं। इन्होंने अपनी बेटी वर्षा की शादी 19 नवंबर 2017 को मुरादाबाद निवासी जागेंद्र शर्मा से की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही पद पर तैनात है। शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट की जाती थी। कई बार उनकी बेटी ने बताया कि जागेंद्र शर्मा उसको कोई नशीला पदार्थ देता है, जिससे उसकी तबीयत खराब रहती है। 
 

वारदात से एक दिन पहले वर्षा की मां से बात हुई थी। उस समय नहीं लग रहा था कि वह ऐसा कर सकती है। परिवार ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस परिजनों के आरोप पर मामले की जांच कर रही है।

 

वहीं, दो बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या करने वाली वर्षा का शव पोस्टमार्टम के बाद देर रात अमरोहा के शकरपुर समसपुर गांव पहुंचा। मां और दो बच्चों के शव देखकर मायके वाले बिलख पड़े। पूरे गांव में मातम पसरा रहा। 

अमरोहा के रजबपुर थाना इलाके के गांव शकरपुर समसपुर निवासी हेमंत शर्मा ने अपनी बेटी वर्षा की शादी वर्ष 2017 में मुरादाबाद निवासी जोगेंद्र शर्मा उर्फ लवकुश के साथ की थी। वर्तमान में जोगेंद्र उर्फ लवकुश व वर्षा बच्चों के साथ मुनिरका स्थित ई-ब्लॉक चौथी मंजिल के फ्लैट में किराए पर रहते थे। 

उनके पास चार साल का बेटा अभिमन्यु और ढाई साल का एक और बेटा व्यांश है। जोगेंद्र नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही है। रविवार को छुट्टी होने की वजह से जोगेंद्र मुरादाबाद स्थित अपने घर चला गया। मुनिरका में वर्षा अपने बच्चों के साथ रुकी हुई थी। इस बीच सुबह के समय जोगेंद्र पत्नी को कॉल करने लगा तो उसका फोन नहीं उठा। 

 

काफी देर कॉल करने के बाद उसने पड़ोसियों को खबर दी। पड़ोसियों ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद हैं। संदिग्ध लगने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दरवाजा तुड़वाया तो अंदर कालीन पर तीनों के खून से लथपथ शव पड़े थे। बच्चों के दोनों हाथों की नस कटी थी। इसके अलावा महिला ने खुद की नस भी काटी थी। शव के पास एक ब्लेड पड़ा था। 

 

आशंका व्यक्त की गई कि इसी ब्लेड से नस काटकर वर्षा ने बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या की। दिल्ली पुलिस ने वर्षा का मोबाइल और अन्य सामान कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है। वर्षा के पिता में बताया कि पति जोगेंद्र का पूजा-पाठ में ज्यादा ध्यान था। इसकी वजह से पत्नी व बच्चों पर भी ध्यान नहीं देता था। 

 

इस बात पर दोनों के बीच तनाव रहता था। वर्षा डिप्रेशन का भी शिकार हो गई थी। इतना ही नहीं ससुराल वाले भी वर्षों को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इस मामले में वर्षा के पिता हेमंत शर्मा ने सरोजनी नगर किरन गढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा मजिस्ट्रेट ने हेमंत शर्मा के बयान दर्ज कर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed