इसलिए हमेशा के लिए बंद कर ली जुबान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरिया क्षेत्र में महिला (26) ने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। शनिवार दोपहर चचेरी बहन उससे मिलने पहुंची तो आत्महत्या का पता चला।
परिजनों का आरोप है कि संतान न होने के कारण ससुराल वाले उसे ताना देते थे और दहेज की मांग करते थे। इसी से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने पति समीर, सास शायरा व ससुर मोहम्मद नून के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बजरिया में मोहम्मद नून का परिवार रहता है। उनके बेटे समीर का निकाह 10 सितंबर 2011 को जाफराबाद दिल्ली निवासी शबाना से हुआ था। समीर एक मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता है।
पड़ोसी ने बताई दर्दभरी दास्तां
शनिवार को मोहम्मद नून और समीर काम पर गए थे, घर पर सास शायरा और शबाना ही थीं। शबाना पहली मंजिल पर रहती थी। दोपहर को शायरा भी अपने किसी रिश्तेदार से मिलने चली गई।
दोपहर में समीर ने कॉल की तो शबाना ने फोन रिसीव नहीं किया। समीर ने पड़ोस में रहने वाली शबाना की चचेरी बहन जेबा को फोन किया। मौके पर पहुंचकर जेबा ने देखा कि शबाना का कमरा अंदर से बंद था।
उसने खिड़की से झांककर देखा तो शबाना का शव फंदे पर लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और शव को कब्जे में लिया।