फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman burnt in Mandawali for dowry case admitted in hospital

Delhi: मंडावली में ज्वलनशील पदार्थ डालकर महिला को जलाया, हालत नाजुक, पति व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 06 Sep 2022 04:38 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 06 Sep 2022 04:38 AM IST
सार

पुलिस व क्षेत्रीय एसडीएम को दिए बयान में महिला ने अपने पति व ससुर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल वारदात के बाद पति व ससुर फरार हैं।

विज्ञापन
Woman burnt in Mandawali for dowry case admitted in hospital
पति व ससुर ने जलाया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में दहेज के लिए ससुराल वालों ने एक महिला को जला दिया। 60 फीसदी झुलसी हुई हालत में पीड़िता बरखा (33) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस व क्षेत्रीय एसडीएम को दिए बयान में महिला ने अपने पति व ससुर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल वारदात के बाद पति व ससुर फरार हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बरखा परिवार के साथ गली नंबर-1, सरपंच का बाड़ा, मंडावली इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति विनोद कुमार के अलावा दो बच्चे हैं। करीब 11 साल पहले बरखा की विनोद से शादी हुई थी। पुलिस को दिए बयान में बरखा ने बताया है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के अनुसार, शुक्रवार को पति विनोद व ससुर ने बरखा से पांच लाख रुपये लाने के लिए कहा। उनका कहना था कि वह अपने घर जाए और अपने पिता से पांच लाख रुपये लेकर आए। मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ गला-गलौज शुरू कर दी। इस बीच उसके पति ने उसके ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया। शोर-शराबा हुआ तो पड़ोसी वहां आ गए। बरखा के परिजनों को खबर दी गई। बाद में पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed