फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman burnt from cigarette as she could not murder her cousins baby girl crime news

दादरी: तांत्रिक के कहने पर भतीजी को नहीं मार पाई महिला, ससुरालवालों ने सिगरेट से दाग दिया

Sat, 10 Oct 2020 08:49 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 10 Oct 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt from cigarette as she could not murder her cousins baby girl crime news
सांकेतिक तस्वीर

दादरी के बील अकबरपुर में एक महिला को ससुराल वालों ने इसलिए सिगरेट से दाग दिया, क्योंकि वह अपने चचेरे भाई की मासूम बेटी की हत्या नहीं कर रही थी। संतान सुख पाने के लिए तांत्रिक ने ऐसा करने को कहा था। ससुराल वालों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने दहेज के पांच लाख रुपये व स्कॉर्पियो कार नहीं मिलने पर पीड़िता को जान से मारने की कोशिश की। 

विज्ञापन


शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का दादरी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार दादरी कोतवाली के बील अकबरपुर गांव निवासी ऋषि दत्त शर्मा की बेटी मनीषा की शादी 12 दिसंबर 2016 को जारचा थाना क्षेत्र के सिलारपुर गांव निवासी लोकेश शर्मा के बेटे राजीव शर्मा के साथ हुई थी। 
विज्ञापन


उन्होंने शादी में अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 5 लाख रुपये एवं कार लाने के लिए विवाहिता पर दबाव बनाने लगे। पति समेत सास, ससुर व ननद ने कई बार मारपीट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का यह भी आरोप है कि ससुरालीजन किसी तांत्रिक के कहने पर संतान प्राप्ति के लिए पीड़िता पर चचेरे भाई की मासूम बच्ची की हत्या करने का दबाव भी बना रहे थे। बीते बुधवार को विवाहिता ने जब इसका विरोध किया तो पति, सास, ससुर व दो अन्य ने बेरहमी से मारपीट की। 


शरीर को सिगरेट व बीड़ी से जलाया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed