फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman body found in tilak nagar her hands and legs tied with a chain and it was locked

मर्डर मिस्ट्री: दिल्ली में मिला महिला का शव, चेन से बंधे थे हाथ-पैर और उस पर लगा था ताला; CCTV से खुलेगा राज

Fri, 20 Oct 2023 11:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 20 Oct 2023 11:00 PM IST
सार

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। इसमें देखा गया कि शुक्रवार सुबह करीब 8.15 बजे घटनास्थल के पास एक कार आकर रुकी। कार में तीन लोग सवार थे।

विज्ञापन
Woman body found in tilak nagar her hands and legs tied with a chain and it was locked
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक महिला की हत्या करने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। नगर निगम के स्कूल की दीवार के पास महिला का शव मिला है। इसके हाथ-पैर चेन से बंधे हुए थे और चेन में ताला लगा हुआ था। आशंका है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए स्कूल के पास फेंक दिया गया। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की उम्र करीब 30 से 32 साल के बीच है। तिलक नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या एक-दो दिन पहले की गई है। उसका शव सड़ी गली अवस्था में मिला है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि उसकी हत्या कैसे की गई है।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पुलिस को तिलक नगर के एमसीडी स्कूल की दीवार के पास एक महिला का शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने स्कर्ट और सैंडल पहन रखा था। उसके दोनों हाथ और पैर एक चेन से बंधे हुए थे और इस पर लॉक लगा हुआ था। महिला के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। स्थानीय थाने की पुलिस ने क्राइम और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य हासिल किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है। इससे अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में है। इससे आशंका है कि उसकी हत्या एक-दो दिन पहले की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या में शामिल हो सकते हैं तीन लोग
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। इसमें देखा गया कि शुक्रवार सुबह करीब 8.15 बजे घटनास्थल के पास एक कार आकर रुकी। कार में तीन लोग सवार थे। उन लोगों ने कार से एक महिला का शव निकालकर उसे दीवार के पास फेंक दिया। उसके बाद सभी कार में सवार होकर फरार हो गए। 

विज्ञापन

काले रंग की पॉलीथिन से ढका था शव की सिर
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह 8.45 बजे वहां रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को एमसीडी स्कूल की दीवार के पास शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि महिला का सिर एक काले रंग की पॉलीथिन से ढका हुआ था। आशंका है कि महिला की हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसके हाथ-पैर को चेन से बांध दिया होगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार के नंबर के जरिए उसके मालिक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही कार सवारों के भागने की दिशा में सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed