फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman attacks on miscreants in noida

महिला इंजीनियर ने बदमाश को किया पस्त

Thu, 19 Feb 2015 03:55 PM IST
Updated Thu, 19 Feb 2015 03:55 PM IST
विज्ञापन
woman attacks on miscreants in noida

नोएडा के सेक्टर-58 थाना अंतर्गत इंदिरापुरम अहिंसा खंड-2 स्थित एंजिल मर्करी अपार्टमेंट में एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फ्लैट में चोरी करने आए अपार्टमेंट के स्टोर कीपर को रंगे हाथों दबोच लिया। खास बात यह है कि महिला इंजीनियर आरोपी स्टोर कीपर से 10 मिनट तक जूझने के बाद उसे दबोच लिया और घसीटते हुए सातवीं मंजिल से ग्राउंड फ्लोर तक ले आई। स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मूलरूप से पानीपत निवासी प्रवेश सिरोहा एंजिल मरकरी में अपनी पत्नी रुचिका सिरोहा के साथ फ्लैट नं सी-703 में रहते हैं। रुचिका और प्रवेश नोएडा में एक एमएनसी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्यरत हैं।

विज्ञापन

लोगों ने आरोपी स्टोर कीपर को जमकर धुना

woman attacks on miscreants in noida

बुधवार को प्रवेश किसी काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे रुचिका नोएडा सेक्टर-59 आईं हुई थी। काम खत्म कर वो करीब एक बजे अपने फ्लैट पहुंचीं तो देखा कि मेन गेट खुला हुआ था। रुचिका जैसे ही फ्लैट के अंदर प्रवेश की उनके पीछे से एक शख्स ने झपट्टा मारा और गला दबोच लिया। जिस शख्स ने उन पर झपट्टा मारा उसकी पहचान दिल्ली निवासी विपिन के रूप में की गई। विपिन एंजिल मर्करी में बतौर स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत है।

रुचिका करीब 10 मिनट तक विपिन से जूझती रही और अंतत: उसने उसे दबोच लिया। रुचिका ने हिम्मत का परिचय दिया और विपिन को सातवीं मंजिल स्थित फ्लैट से घसीटते हुए ग्राउंड फ्लोर तक ले आई। शोर सुनकर मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई करने के बाद पीसीआर कॉल की। पुलिस ने विपिन को गिरफ्तार कर लिया।

बिल्डर से भी होगी पूछताछ

woman attacks on miscreants in noida

पुलिस ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है। रुचिका को अकेले पा कर उस पर जानलेवा हमला भी विपिन कर सकता था। मगर रुचिका ने अपनी बहादुरी के आगे उसे पस्त कर दिया। पूछताछ में पता चला कि अपार्टमेंट में बने प्रत्येक फ्लैट की तीन चाभियां हैं। उनमें से कुछ लोगों को दो ही चाभी दी गई है। ऐसे में रुचिका के फ्लैट की चाभी भी बिल्डर के स्टोर में थी।

जहां मौके का फायदा उठा कर स्टोर कीपर विपिन चाभी निकाल लिया और वारदात को अंजाम देने रुचिका के फ्लैट पहुंच गया। वहीं रुचिका ने पुलिस को बताया कि बिल्डर की ओर से कभी भी तीन चाभी होने की बात नहीं बताई गई। इस मामले में बिल्डर की लापरवाही सामने आ रही है, ऐसे में उससे पूछताछ की जाएगी जिससे भविष्य में ऐसी घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed