फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman arrested for shouting slogans of Pakistan Afghanistan Zindabad at india gate

इंडिया गेट की ओर चप्पल फेंककर महिला बोली- पाक-अफगानिस्तान जिंदाबाद

Mon, 14 Jan 2019 05:30 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 14 Jan 2019 05:30 AM IST
विज्ञापन
woman arrested for shouting slogans of Pakistan Afghanistan Zindabad at india gate
इंडिया गेट पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली महिला - फोटो : अमर उजाला

इंडिया गेट पर रविवार सुबह एक महिला ने इंडिया गेट की तरफ चप्पल फेंकी और फिर पाकिस्तान व अफगानिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगी। उसने काफी देर तक हंगामा किया। इसके बाद पुलिस उसे आरएमएल अस्पताल ले गई और काउंसलिंग की गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। फिलहाल उसे बेसहारा महिलाओं की देखभाल करने वाले बापूनो घर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के सुबह करीब पौने नौ बजे अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र चढ़ाने आए सेना के जवानों ने देखा कि एक महिला ने इंडिया गेट की तरफ चप्पल फेंकी और फिर इधर-उधर घूमते हुए पाकिस्तान, अफगानिस्तान, रसिया और चीन जिंदाबाद के नारे लगाने लगी। सेना के जवानों ने इसकी सूचना वहां तैनात पराक्रम पीसीआर कर्मियों को दी। पुलिसकमयों ने महिला को वैन में बैठा लिया और तिलक मार्ग थाना पुलिस को अवगत करवाया।   
विज्ञापन


महिला भाजी मार्केट, गोवंडी (मुंबई) की रहने वाली है और अपना नाम सुल्ताना(33) बता रही है। उसका कहना है कि वह ट्रेन से कहीं जा रही थी। दिल्ली में उतर गई और घूमते हुए इंडिया गेट पहुंच गई। इस संबंध में तिलक मार्ग थाने में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। नई दिल्ली जिला डीसीपी मधुर वर्मा ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर लग रही है। ये बात भी सामने आई है कि महिला तीन तलाक से पीड़ित है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।  मुंबई में उसके परिजनों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed