फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman arrested for harassing minor girl in Gurugram

Gurugram: घरेलू सहायिका किशोरी से बंधक बनाकर हुई हैवानियत, आरोपी महिला गिरफ्तार, थाने से जमानत पर छोड़ी गई

Tue, 12 Dec 2023 10:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उलाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उलाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 12 Dec 2023 10:39 PM IST
सार

शुक्रवार रात सेक्टर-57 स्थित एक घर से छह महीने से बंधक बनी घरेलू सहायिका किशोरी को पूर्व मेजर मनोहर लाल के परिवार और किशोरी की मां ने छुड़ाया था। किशोरी की मां ने महिला व उसके दोनों बेटों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
Woman arrested for harassing minor girl in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गुरुग्राम में मासूम से हुए उत्पीड़न के मामले में कमिश्नरेट की पुलिस ने 90 घंटे बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। पुलिस के अनुसार बोर्ड के द्वारा उसका बोन टेस्ट कराया गया है। जिसमें उसकी उम्र 16 से 17 के बीच होने का अंदेशा है। अस्पताल से उसे छुट्टी मिल गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। उसे थाने लेकर आई। जांच में शामिल करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को पीड़ित किशोरी की सरकारी अस्पताल से एमएलआर व डिस्चार्ज समरी मिली है। पीड़ित की उम्र के बारे में जानकारी के लिए ओसिफिकेशन टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट में पीड़िता की उम्र 17 साल पाई गई है। डॉक्टर से मेडिकल ओपिनियन के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। लेकिन दो डॉक्टर के बाहर होने पर होने की वजह से फाइनल ओपिनियन नहीं मिला है। बुधवार को इस मामले की फाइनल मेडिकल रिपोर्ट मिलेगी।

विज्ञापन

शुक्रवार रात सेक्टर-57 स्थित एक घर से छह महीने से बंधक बनी घरेलू सहायिका किशोरी को पूर्व मेजर मनोहर लाल के परिवार और किशोरी की मां ने छुड़ाया था। किशोरी की मां ने महिला व उसके दोनों बेटों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने थाना पुलिस को बताया था कि किशोरी के साथ काफी बुरा बर्ताव किया गया।

मासूम की मां की ओर से दर्ज मामले में मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जांच में शामिल होने के बाद उसे नियमानुसार जमानत पर छोड़ दिया गया। -डॉ. कविता , एसीपी ईस्ट, गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed