फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman arrested along with son and daughter in heroin smuggling

महिला की काली करतूत: बेटा-बेटी के साथ करती थी अवैध काम, दो साल से आरोपी थी तड़ीपार; अब तीनों हुए गिरफ्तार

Mon, 10 Jun 2024 09:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 10 Jun 2024 09:11 PM IST
सार

सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस ने देखा कि एक युवक घर से बाहर निकला और पुलिस की मौजूदगी को भांपते हुए वापस घर से घुस गया। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 120.25 ग्राम हेरोइन मिली।

विज्ञापन
Woman arrested along with son and daughter in heroin smuggling
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पूर्वी जिला नारकोटिक्स दस्ते ने हेरोइन की तस्करी करने वाली एक महिला और उसके बेटा और बेटी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 460.64 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी सीमा नंदनगरी थाने की घोषित बदमाश है और उसे दो साल के लिए तड़ीपार किया गया था। हाल ही में दिल्ली आने के बाद तस्करी करने लगी। गिरफ्तार तस्करों की पहचान नंदनगरी निवासी सीमा (55) आकाश (27) और शिल्पा (29) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मादक द्रव्य की तस्करी करने वालों पर नारकोटिक्स सेल लगातार निगरानी कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि 2 साल से तड़ीपार एक महिला तस्कर वापस दिल्ली आ गई है और अपने बेटे और बेटी के साथ हेरोइन बेच रही है। निरीक्षक किरणपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। एक सूचना पर पुलिस टीम ने नंदनगरी डी ब्लॉक में घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस ने देखा कि एक युवक घर से बाहर निकला और पुलिस की मौजूदगी को भांपते हुए वापस घर से घुस गया। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे सीढ़ियों पर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 120.25 ग्राम हेरोइन मिली। तस्कर की पहचान आकाश के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी मां और बहन के साथ मिलकर आस-पास के इलाके में हेरोइन की सप्लाई करता है। पुलिस टीम ने घर में छापेमारी कर उसकी मां सीमा और बहन शिल्पा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 266.79 ग्राम और 73.60 ग्राम हेरोइन बरामद की। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि सीमा नंद नगरी थाने की घोषित बदमाश है। उस पर मादक द्रव्य और आबकारी के 13 मामले दर्ज हैं। उसके बेटे आकाश पर पहले से छह और बेटी पर दो मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने बताया कि वह पड़ोसी राज्यों से हेरोइन की खेप खरीदने के बाद उसे दिल्ली एनसीआर में बेचते थे। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed