हल्की सी गाड़ी छूने पर गुस्सा हुई महिला, दूसरे कार की चाबी लेकर हुई फरार, लगा लंबा जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक अजीबोगरीब मामले ने गुरुग्राम पुलिस के पसीने छुड़ा दिए। इफ्को चौक के पास एक महिला की गाड़ी से दूसरी गाड़ी हल्की सी छू गई। इस बात से नाराज होकर महिला चालक दूसरी गाड़ी की चाबी निकालकर फरार हो गई।
एक्सप्रेसवे के बीचोंबीच गाड़ी खड़ी होने से देखते ही देखते करीब ढाई किमी लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद यातायात पुलिस की टीम ने क्रेन मंगाकर गाड़ी को किनारे लगाकर जाम खुलवाया। हालांकि इसके बाद भी एक्सप्रेसवे पर डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर इफ्को चौक फ्लाईओवर के पास महिला चालक गाड़ी से जा रही थी, इतने में पीछे से आ रही एक युवक की गाड़ी हल्के से महिला चालक की गाड़ी से टकरा गई।
गाड़ी टकराने से नाराज महिला ने एक्सप्रेसवे के बीचोंबीच गाड़ी रोकी और उतरकर पीछे वाले कार चालक से झगड़ा करने लगी। चालक कुछ समझ पाता इतने में महिला चालक उसकी कार की चाबी निकालकर फरार हो गई। इससे यातायात प्रभावित हो गया।
एटलस चौक से लेकर सिग्नेचर टावर के आगे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना के बाद यातायात कर्मी मौके पर पहुंचे, उन्होंने क्रेन मंगाकर किसी तरह एक्सप्रेसवे से गाड़ी को किनारे कराया। जिसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।