फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman allegedly raped by bjp mla son in noida

हरियाणा के भाजपा नेता के बेटे ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, मनाली और नोएडा में की हैवानियत

Wed, 04 Jul 2018 01:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 04 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
woman allegedly raped by bjp mla son in noida
हरियाणा के भाजपा नेता के बेटे के खिलाफ एक महिला ने नोएडा के थाना सेक्टर-49 में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला ने भाजपा नेता के बेटे के दो दोस्तों पर सहयोग करने का आरोप लगाया है। इनमें एक युवती है।
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर नोएडा पुलिस ने युवती व युवक को गिरफ्तार कर लिया है। विधायक का बेटा अभी फरार है। दुष्कर्म का आरोप कैथल हरियाणा से भाजपा नेता राव सुरेन्द्र सिंह के बेटे उदयवीर सिंह तंवर पर लगा है।
विज्ञापन


उदयवीर नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय में पढ़ाई करता है और सेक्टर-47 में रहता है। उदय के खिलाफ सेक्टर-29 में रहने वाली 27 वर्षीय एक महिला ने थाना सेक्टर-49 में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने एफआईआर में उदयवीर के दोस्त यश शारदा और महिला मित्र राधिका अग्रवाल को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने यश शारदा और राधिका अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

यश दिल्ली के एक कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। राधिका इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। एफआईआर में पीड़ित महिला ने बताया कि राधिका के जरिए वह उदयवीर से मिली थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। चारों अक्सर एक साथ पार्टी करते थे।

12 जून को चारों घूमने फिरने और पार्टी करने के लिए मनाली गए थे। महिला का आरोप है कि उदयवीर ने यश और राधिका की मदद से उसे ड्रग्स दे दी। उसके नशे में होने के बाद उदयवीर ने पहले मनाली में और फिर नोएडा वापस आकर अपने फ्लैट पर उसके साथ कई बार नशे में दुष्कर्म किया।

आरोप है कि उदयवीर ने महिला को पुलिस से शिकायत करने या किसी से बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। मामले में एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी उदयवीर अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed