पत्नी का गला दबाकर पति ने मांगा अपना बेटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के टाउन नंबर दो में रहने वाली एक महिला अपने पति व दो अन्य लोगों पर अपहरण कर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
टाउन नंबर दो निवासी महिला का विवाह छह साल पहले टाउन नंबर तीन में रहने वाले एक युवक के साथ हुआ था।
पिछले काफी समय से दंपति के बीच अनबन चल रही है। इस वजह से पति से अलग रह महिला एनआईटी तीन स्थित एक शिक्षण संस्थान में नौकरी कर गुजारा कर रही है।
पति ने अपहरण कर चुन्नी से दबाया गला
महिला ने अपने बच्चे को हासिल करने के लिए तीन माह पहले अदालत में केस दायर किया है। महिला के मुताबिक शनिवार को छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिए सड़क पर खड़ी होकर सवारी का इंतजार कर रही थी।
इस दौरान पति अपने दो साथियों के साथ वहां कार लेकर पहुंचा। आरोप है कि इन लोगों ने महिला को कार में डाल लिया और केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगे।
इनकार करने पर उसके साथ कार में मारपीट की गई और पति ने चुनरी से महिला का गला कस दिया। सांसें रुकने पर पीड़िता को बीपीटीपी के पास फेंक कर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर परिजन वहां पहुंचे और उसको उपचार के लिए बीके अस्पताल लाया गया। कोतवाली थाना पुलिस व टाउन नंबर दो चौकी की पुलिस मामले की जानकारी फिलहाल होने से इनकार कर रही है।