{"_id":"5f292dfb8ebc3e9bfe53b585","slug":"woman-accuses-noida-police-of-beating-her-instead-writing-her-complaint-against-step-brother-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेले भाई से तंग महिला का जिला अस्पताल में हंगामा, आरोप- नोएडा पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेले भाई से तंग महिला का जिला अस्पताल में हंगामा, आरोप- नोएडा पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय की पिटाई
Tue, 04 Aug 2020 03:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 04 Aug 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
नोएडा जिला अस्पताल में महिला का हंगामा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के जिला अस्पताल में आज एक महिला ने जोरदार हंगामा किया। महिला का आरोप है कि उसके छोटे भाई ने उसकी पिटाई की और जब वह थाने गई तो पुलिसवालों ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी। इसके बजाय पुलिसवालों ने उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में एक महिला ने आज जबरदस्त हंगामा किया। महिला ने कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके सौतेले छोटे भाई ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
अपनी फरियाद लेकर जब वह महिला थाने पहुंची तो शिकायत के बावजूद पुलिस ने भाई के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का ये भी आरोप है कि वह जब अपनी बहन के साथ मेडिकल जांच के लिए जा रही थी तो रास्ते में पुलिसवालों ने बहन को उतार दिया। इसके बाद महिला पुलिस ने उसे थप्पड़ मारे।
विज्ञापन
उसका आरोप है कि जब वह अस्पताल पहुंची और अपनी बहन को बुलाने की मांग करने लगी तो पुलिस ने उस पर ही आरोप लगा दिए कि यह महिला मेडिकल नहीं करा रही और हंगामा कर रही है। हालांकि हंगामे के बाद महिला जिला अस्पताल से वापस लौटी।