फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman accuses her father-in-law of rape police arrested accussed

ससुर नहीं ये तो असुर है: बहू की आपबीती- पहले उसने पिलाया शर्बत, फिर मेरी इज्जत कर दी तार-तार

Sat, 20 Aug 2022 10:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 20 Aug 2022 10:13 PM IST
सार

पीड़िता के मुताबिक वारदात दो जून 2022 की है। उसका पति काम पर गया था। घर में वह बच्चे के साथ अकेली थी। इस बीच उसके ससुर कमरे में आए। उन्होंने पीड़िता को एक शर्बत पीने के लिए दिया। शर्बत पीने के कुछ ही देर बाद पीड़िता अपना होश खो बैठी।

विज्ञापन
woman accuses her father-in-law of rape police arrested accussed
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में 25 वर्षीय एक महिला ने अपने ससुर पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि करीब ढाई माह पूर्व ससुर ने घर में अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


लोकलाज के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। अब हिम्मत जुटाकर उसने पुलिस को खबर दी है। दयालपुर थाना पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग कराई है, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने महिला के 44 वर्षीय ससुर को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपने परिवार के साथ दयालपुर इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति, बच्चे के अलावा ससुर है। पति प्राइवेट नौकरी करता है। पीड़िता के मुताबिक वारदात दो जून 2022 की है। उसका पति काम पर गया था। घर में वह बच्चे के साथ अकेली थी। इस बीच उसके ससुर कमरे में आए। उन्होंने पीड़िता को एक शर्बत पीने के लिए दिया। शर्बत पीने के कुछ ही देर बाद पीड़िता अपना होश खो बैठी। इसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने पर उसे देख लेने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। घटना के बाद वह लगातार परेशान चल रही थी। शुक्रवार को उसने किसी तरह हिम्मत जुटाकर अपने ससुर के खिलाफ थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दयालपुर थाना पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed