{"_id":"5da07e748ebc3e015b67b429","slug":"woman-accused-delivery-agent-of-rape-now-wants-to-withdraw-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेजन कंपनी के डिलीवरी बॉय पर महिला ने दर्ज कराया था दुष्कर्म का मामला, अब लेना चाहती हैं वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेजन कंपनी के डिलीवरी बॉय पर महिला ने दर्ज कराया था दुष्कर्म का मामला, अब लेना चाहती हैं वापस
Fri, 11 Oct 2019 07:04 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 11 Oct 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने हाल ही में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के डिलीवरी बॉय पर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया था। नोएडा सेक्टर-49 थाने में दर्ज इस मामले को महिला अब वापस लेना चाहती है। उन्होंने पुलिस को बताया कि अब वह केस वापस लेना चाहती है। महिला का कहना है कि यह केस मेरे द्वारा नहीं बल्कि उनकी बहन द्वारा दर्ज कराया गया था। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में केस दर्ज कराने पुलिस स्टेशन नहीं गई थीं।
विज्ञापन
क्या था पूरा मामला ?
सेक्टर-74 स्थित सोसायटी निवासी महिला ने बीते दिनों अमेजन कंपनी से कुछ सामान मंगवाया था, जो खराब निकल गया। महिला ने इसकी शिकायत कस्टमर केयर पर फोन करके की थी। पुलिस उपाधीक्षक नगर विमल कुमार सिंह ने बताया कि भूपेंद्र पाल नाम का युवक कंपनी की तरफ से मंगलवार शाम को सामान लेने आया था।
विज्ञापन
महिला द्वारा सामान वापस करने पर डिलीवरी बॉय ने बदसलूकी कर दी। महिला के विरोध करने पर वह चला गया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद आरोपी लौटकर वापस आया और उनके घर में घुस गया। महिला का आरोप था कि आरोपी भूपेंद्र उनके साथ जबरदस्ती करने लगा। इसके बाद उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
अमेजन ने इस मामले के सामने आने पर अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि, हमारे लिए सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है और ये आरोप परेशान करने वाले हैं। हम अपने डिलीवरी बॉय के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं और पुलिस को भी जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
किया था हिप्नोटाइज
पीड़िता का आरोप था कि डिलीवरी बॉय ने उसे हिप्नोटाइज कर लिया था। उसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने देखा कि उसके सामने डिलीवरी बॉय अपनी पैंट उतारे खड़ा था, इसके बाद वह जोर से मदद के लिए चिल्लाई।
इसके बाद महिला तेजी से अपने बाथरूम की ओर दौड़ी और वाइपर लाकर खूब पिटाई कर दी जिसके बाद डिलीवरी बॉय फरार हो गया। महिला ने बताया कि जब डिलीवरी बॉय दूसरी बार आया था तब ही वह अचेत हुई जिसके बाद उसने महिला शोषण किया।
इसके बाद महिला तेजी से अपने बाथरूम की ओर दौड़ी और वाइपर लाकर खूब पिटाई कर दी जिसके बाद डिलीवरी बॉय फरार हो गया। महिला ने बताया कि जब डिलीवरी बॉय दूसरी बार आया था तब ही वह अचेत हुई जिसके बाद उसने महिला शोषण किया।