फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Witness the gleam of the Golden Lanka; a touch of technology added to the burning ritual

Delhi NCR News: दिखेगी सोने की लंका की चमक, दहन में तकनीक का तड़का

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
लालकिला से द्वारका तक भव्य तैयारियां, 221 फुट के रावण से लेकर सोने की लंका तक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इस बार दशहरे पर राजधानी में रावण के विशाल पुतलों के साथ लंका दहन का भव्य और तकनीकी रूप भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। प्रमुख रामलीला समितियां रावण के पुतलों को आकर्षक बनाने के साथ लंका के दृश्य को भी भव्य रूप देने में जुटी हैं। दहन के दौरान तकनीक और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
लालकिला मैदान की तीनों प्रमुख रामलीला कमेटियां लव कुश रामलीला कमेटी, श्री धार्मिक लीला कमेटी और नवश्री धार्मिक लीला कमेटी लंका दहन को खास बनाने की तैयारी कर रही हैं। लंका को महल, ऊंचे द्वार, बुर्ज और सुनहरी सजावट के साथ तैयार किया जाएगा। रात में रोशनी और एलईडी इफेक्ट के जरिए इसे ‘सोने की लंका’ जैसा स्वरूप देने की योजना है। लंका दहन में भी नियंत्रित तकनीकी प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, रावण के पुतलों की ऊंचाई को लेकर भी खास तैयारी है। द्वारका सेक्टर-10 की रामलीला में 221 फुट ऊंचे रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। जनकपुरी, पीतमपुरा और पश्चिमी दिल्ली के अन्य रामलीला मैदानों में भी बड़े पुतलों का निर्माण जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों में आतिशबाजी के साथ तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक इग्निशन और रिमोट कंट्रोल सिस्टम के जरिए आतिशबाजी को नियंत्रित करने की तैयारी है। पुतलों के अलग-अलग हिस्सों में आतिशबाजी की जाएगी। रामलीला समितियों के अनुसार, बड़े पुतलों के निर्माण और दहन के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

---------------

ब्रिक्स की थीम पर सजेगा केशव रामलीला का मंच
नई दिल्ली। नेताजी सुभाष प्लेस स्थित श्री केशव रामलीला कमेटी का मंच इस बार ब्रिक्स समिट की थीम पर तैयार किया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष एवं मॉडल टाउन विधायक अशोक गोयल देवराहा ने बताया कि रामलीला में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा। विशाल हाइड्रोलिक और घूमता हुआ मंच दृश्यों को भव्य बनाएगा। रामलीला के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई जाएगी। भजन गायक कन्हैया मित्तल प्रस्तुति देंगे, जबकि सांसद मनोज तिवारी विशेष राम कथा सुनाएंगे। शिवानी कश्यप डांडिया और गरबा की प्रस्तुति देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed