फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   with the paper cutter cut the girl's brother's nose on Broken relationship

रिश्ता टूटा तो लड़के ने की हैरान करने वाली हरकत

Mon, 13 Apr 2015 08:47 PM IST
Updated Mon, 13 Apr 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
with the paper cutter cut the girl's brother's nose on Broken relationship

रिश्ता टूटने से नाराज एक युवक ने दोस्तों के साथ लड़की के भाई की पेपर कटर से नाक काट दी। पीड़ित युवक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर बृहस्पतिवार को उसकी नाक का ऑपरेशन करेंगे। वारदात के दौरान ही लोगों ने आरोपी और उसके एक सहयोगी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश निवासी कमलेश रैकवार (22) परिजनों के साथ पीतमपुरा इलाके में रहता है। परिवार में पिता मुन्ना रैकवार, मां शांति और छोटी बहन राजकुमारी है। कमलेश राजमिस्त्री का काम करता है।
विज्ञापन


परिवार वालों ने डेढ़ साल पहले राजकुमारी की शादी पीतमपुरा गांव में रहने वाले राकेश (24) से तय की थी। बीती 8 अप्रैल को राकेश कमलेश के घर आया और किसी बात पर कमलेश के पिता से हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी तैयारी से किया हमला भाई अस्पताल में भर्ती

with the paper cutter cut the girl's brother's nose on Broken relationship

इस बात से नाराज कमलेश के परिवार वालों ने राकेश से रिश्ता तोड़ दिया। उसके बाद राकेश अपने तीन दोस्तों के साथ 11 अप्रैल की देर रात कमलेश के घर पहुंचा और पेपर कटर से उसके चेहरे पर हमला कर दिया।


हमले में कमलेश के नाक का अगला हिस्सा कट गया। कमलेश को बचाने के लिए उसकी मां शांति और मामा का बेटा अजय वहां पहुंचे। राकेश और उसके दोस्तों से उन पर भी हमला कर दिया।

शोर सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने राकेश और विकास को मौके पर दबोच लिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी सभी लोगों को महावीर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने कमलेश को सफदरजंग रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed