{"_id":"ae89bab0fe69af49ee378a1ae92f1318","slug":"winter-vacation-until-january-11-in-delhi-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहरः दिल्ली के स्कूल 11 जनवरी तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहरः दिल्ली के स्कूल 11 जनवरी तक बंद
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Jan 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
राजधानी में गहराते कोहरे और शीतलहर के चलते शिक्षा निदेशालय ने 11 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
स्कूलों को सरकार की ओर से 11 फरवरी 2013 को जारी किए गए एकेडमिक कैलेंडर को मानने को भी कहा गया है।
दरअसल, कुछ प्राइवेट स्कूल महज पांच दिन या सात दिन के लिए ही बंद हुए। कुछ स्कूल तो सोमवार से ही खुलने शुरू हो गए, जबकि कोहरे और सर्दी की वजह से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है।
मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में भी इसी तरह की ठंड की संभावना जताई है।
इसे देखते हुए शिक्षा निदेशालय की अतिरिक्त शिक्षा निदेशक (स्कूल) सुनीता कौशिक की ओर से जारी आदेश में शिक्षा निदेशालय से मान्यता प्राप्त, अनुदान प्राप्त/ गैर अनुदान प्राप्त, दिल्ली नगर निगम, नई दिल्ली नगर परिषद और दिल्ली छावनी बोर्ड के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद करने को कहा गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल पहले से ही 15 जनवरी तक के लिए बंद हैं।