{"_id":"5e01ed3e8ebc3e87c20e57d4","slug":"winter-increases-in-north-india-many-trains-late-due-to-smog-temperature-reaches-minimum","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, 22 वर्ष बाद दिल्ली में इतना ठंडा रहा दिसंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, 22 वर्ष बाद दिल्ली में इतना ठंडा रहा दिसंबर
Tue, 24 Dec 2019 04:19 PM IST
प्राची प्रियम
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 24 Dec 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत में फिलहाल शीतलहर से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक यही हालात रहेंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण असम और मेघालय में घना कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
कोहरे के कारण करीब 12 ट्रेनें एक से छह घंटे देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे के मुताबिक, नांदेड़ से अमृतसर के बीच चलने वाली सचखंड एक्सप्रेस सात घंटे, जबकि डिब्रूगढ़ से दिल्ली तक चलने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में 1997 के बाद दिसंबर में सबसे लंबी ठंड पड़ी है। अब तक दिल्ली में लगातार आठवें दिन इस तरह की सर्दी पड़ी है। वहीं, हिमाचल प्रदेश की केलांग घाटी में पारा -14.3 डिग्री रहा। कश्मीर और लद्दाख में पारा में तो गिरावट दर्ज की गई, लेकिन धूप खिलने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री रहा। द्रास में -21.6 डिग्री रहा। हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। राजस्थान में चुरू सबसे ठंडा रहा, यहां सोमवार को पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा।