फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wine shop salesman inj

वाइन शॉप के सेल्समैन का सिर फोड़कर दो लाख लूटे

Sun, 13 Dec 2015 07:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 13 Dec 2015 07:45 AM IST
विज्ञापन
wine shop salesman inj
ग्रेटर नोएडा में लगातार लूट की घटनाओं में इजाफा होता जा रहा है। शुक्रवार को अल्फा कमर्शियल गोलचक्कर पर दिनदहाड़े 15 लाख रुपये की लूट हुई थी।
विज्ञापन


वहीं, शनिवार सुबह बदमाशों ने शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र अल्फा कमर्शियल में ही वाइन शॉप के सेल्समैन के सिर पर किसी भारी चीज से हमला कर सिर फोड़ दिया और कैश काउंटर में रखे दो लाख रुपये लूट लिए। गंभीर हालत में कर्मी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, वेव ग्रुप की वाइन शॉप में मूल रूप से नेपाल निवासी हरी प्रसाद काम करता है। फर्स्ट फ्लोर पर कैंटीन हैं जिसमें कर्मचारी सोते हैं। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वाइन शॉप बंद होने के बाद सभी कैंटीन में चले गए।
विज्ञापन


सुबह लगभग आठ बजे हरीप्रसाद सबसे पहले उठकर दुकान की सफाई कर रहा था। सुबह 8:15 पर टावर में सफाई करने वाले युवक ने शॉप के अंदर देखा तो हरीप्रसाद खून से सराबोर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। कासना पुलिस पहुंची ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वाइन शॉप कर्मियों ने बताया कि कैश काउंटर से लगभग दो लाख रुपया गायब हैं।

फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने की जांच
आसपास के दफ्तर, रेस्त्रां और कमर्शियल क्षेत्र होने के बावजूद यहां न तो उचित सुरक्षा व्यवस्था है और न ही वाइन शॉप जैसी जगह पर कैमरे आदि लगे थे, जिससे लुटेरे वारदात कर फरार हो लिए।

घटना की रेकी कर की गई वारदात
हालांकि, पुलिस ने बगल में एक शॉप पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, लेकिन कैमरे का मुंह दूसरी तरफ होने के कारण कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस के सीओ प्रथम अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी कासना अनिल कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर भी शॉप से नमूने इकट्ठे किए गए हैं।

रेकी करके वारदात अंजाम दी गई, क्योंकि सेल्समैन के दुकान में आने के कुछ देर बाद ही वारदात हो गई। बदमाशों को पता था कि एक ही व्यक्ति सुबह काउंटर खोलने के लिए आता है।


वाइन शॉप में कर्मचारी पर हमला हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वाइन शॉप के आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस के पास वारदात के कुछ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस घटना को खोलने का प्रयास कर रही है।- अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी कासना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed