फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   winds wreak havoc in the capital, mercury likely to drop to six degrees

Delhi Weather: राजधानी में ठंडी हवाओं का कहर, पारा छह डिग्री तक लुढ़कने के आसार; कोल्ड वेव की स्थिति

Wed, 03 Dec 2025 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 Dec 2025 01:50 AM IST
सार

दिल्ली में पड़ रही सूखी ठंड अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। 

विज्ञापन
winds wreak havoc in the capital, mercury likely to drop to six degrees
अभी सताएगी ठंड - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पहाड़ों में बर्फबारी के असर से राजधानी में ठंडी हवाएं बढ़ गई हैं। बुधवार को आसमान साफ रहेगा, जबकि सुबह कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में चल रही ठंडी हवाएं लोगों को सिहरन महसूस कराएंगी। आने वाले दिनों में पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को भी सुबह से ठंडक बनी रही। बाद में हल्की धूप निकली, और अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 97 और न्यूनतम 52 प्रतिशत रही। रिज सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लोधी रोड में 10, पालम में 11.2 और आया नगर में 10.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आईएमडी के अनुसार पांच दिसंबर को हल्के बादल, सुबह कोहरा और कुछ स्थानों पर कोल्ड वेव की स्थिति रह सकती है। छह और सात दिसंबर को भी हल्के बादल और सुबह हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 22-25 और न्यूनतम 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed