फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Will take the organization to new heights: Malhotra

संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे : मल्होत्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री और दिल्ली भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने संगठन और कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

मल्होत्रा ने भाजपा में जिम्मेदारी हस्तांतरण की प्रक्रिया को चार सौ मीटर की रिले रेस से जोड़ते हुए कहा कि पार्टी में दायित्व व्यक्ति का नहीं बल्कि संगठन का होता है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं के मार्गदर्शन में उन्होंने राजनीति और संगठन का काम सीखा, वे सभी मंच पर उपस्थित होकर उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। अपने संबोधन में उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ लंबे संगठनात्मक रिश्ते को विशेष रूप से याद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दायित्व परिवर्तन को भाजपा की लोकतांत्रिक और संगठनात्मक परंपरा का उदाहरण बताया। वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मल्होत्रा का अनुभव दिल्ली भाजपा को नई ऊर्जा और दिशा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed