आज से पॉलिथीन के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई, 1 लाख तक जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आज आप बाजार में खरीदारी के लिए जा रहे हैं तो अपने साथ कपड़े का बैग साथ लेकर आएं। दरअसल, आज से पॉलिथीन पूरी तरह से बैन हो गई है।
अगर पॉलिथीन में सामान लेकर जाते हुए मिले तो कार्रवाई होगी। इससे अच्छा है कि पहले ही पॉलिथीन बैन को लेकर तैयार हो जाएं। पर्यावरण के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने पॉलिथीन पर बैन लगाया है।
इस नियम को लागू करवाने के लिए शहर में जगह - जगह जिला प्रशासन की टीम रहेगी। अगर काई भी पॉलिथीन का इस्तेमाल करते हुए पाया गया तो तुरंत कार्रवाई होगी।
ध्यान से पढ़ लें ये नियम
-दुकानदार , विक्रेता, थोक विक्रेता या खुदरा विक्रेता, फेरीवालों या रेहड़ीवालों सहित कोई भी व्यक्ति खाद्य पदार्थ या अखाद्य सामग्री के भंडारण या वितरण के लिए प्लास्टिक थैलियों का विक्रय या भंडारण नहीं करेगा।
- पोली प्रापलीन, बुने हुए फैब्रिक प्रकार की प्लास्टिक की थैलियों का आयात, भंडारण, विक्रय आदि नहीं होगा।
- कोई भी व्यक्ति किसी पुस्तक जिसमें पत्रिका और नियंत्रण पत्र और स्वागत - पत्र आदि को बांधने और कवर करने के लिए प्लास्टिक कवर या शीट का इस्तेमाल नहीं करेगा।
- जैव चिकित्सीय कूड़ा कर्कट डालने के लिए प्लास्टिक की थैलियों के प्रयोग पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।
आज से दुकानों पर मिलेंगे कपड़े के बैग
1 हजार से 1 लाख तक होगा जुर्माना
अगर कोई पॉलिथीन का इस्तेमाल करते हुए पाया गया तो कार्रवाई के रूप में 1 हजार से लेकर 1 लाख तक का जुर्माना लग सकता है। इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
सिटी मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह ने बताया कि अलग - अलग मार्केट और सेक्टरों में पॉलिथीन बिकने पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन ने टीम बनाई है।
ये टीम सभी जगह नजर रखेगी। 21 जनवरी से अगर कहीं पर भी पॉलिथीन मिलेगी तो कार्रवाई होगी।