फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Will soon Dobigat railway overbridge.

जल्द बनेगा धोबीघाट रेलवे ओवर ब्रिज

Thu, 29 Jan 2015 01:28 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 29 Jan 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
Will soon Dobigat railway overbridge.

लाइनपार क्षेत्र के लाखों निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से धोबीघाट आरओबी निर्माण की मांग कर रहे लाइनपार के लोगों की मुराद आखिरकार पूरी होने की दिशा में बढ़ गई है।

विज्ञापन


जीडीए और रेलवे के बीच फंडिंग पैटर्न तय होने के बाद इस निर्माण की सभी अड़चनें दूर हो गई हैं। बृहस्पतिवार को जीडीए और रेलवे के अधिकारी लिखित रूप से समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
विज्ञापन


लाइनपार की ओर से शहर आने-जाने वालों के लिए सिर्फ गोशाला अंडरपास की ही सुविधा है। यहां पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है। अन्य विकल्प के रूप में लोगों को एनएच-24 या हिंडन पुश्ता रोड से विजयनगर जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय और जाम से बचने के लिए लोग जान जोखिम में डालकर कोटगांव की बंद क्रासिंग से गुजरते हैं। इस कारण कई बार यहां ट्रेन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

वीसी ने बताया कि आरओबी और एप्रोच रोड निर्माण पर करीब 76 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बैठक में प्राधिकरण ने पचास फीसदी अंशदान देने पर सहमति दे दी है।

इस मामले में  केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के राजनीतिक सहयोगी डा. एसपी सिंह ने बताया कि मंत्री ने दिल्ली रेल मंडल और अफसरों को लिखित ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आगामी रेल बजट में आरओबी का बजट पास कराकर निर्माण शुरू कराया जा सके।


वहीं एनएच-24 टू 58 एलीवेटेड लिंक रोड पर रेलवे के आरओबी का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जीडीए उपाध्यक्ष के अलावा चीफ टाउन प्लानर एससी गौड़ भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed