फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Will protect women 'Watsap'

महिलाओं की सुरक्षा करेगा ‘वाट्सएप’

Sun, 05 Oct 2014 08:39 PM IST
रश्मि ओझा/ अमर उजाला, गाजियाबाद
रश्मि ओझा/ अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 05 Oct 2014 08:39 PM IST
विज्ञापन
Will protect women 'Watsap'

लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए वुमेन पावर हेल्पलाइन ने एक कदम और बढ़ाया है। वुमेन पावर हेल्पलाइन पर अब वाट्सएप के जरिए भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। बतौर सुबूत शोहदों की फोटो, वीडियो क्लिप के साथ अन्य जानकारियां भी भेज सकती हैं।

विज्ञापन


ऐसी स्थिति में सीधे और त्वरित कार्रवाई होगी। शिकायत करते ही पावर लाइन से शिकायत रजिस्टर करने का मैसेज आएगा। इसकी मॉनिटरिंग खुद डीआईजी स्तर के अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन


वुमेन पावर हेल्पलाइन को मिली सफलता के बाद अब महिलाओं की मदद के लिए एक और तरीका अपनाया जा रहा है। इसमें सबूतों के साथ शिकायत होने की वजह से कार्रवाई त्वरित गति से संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


1090 वुमेन पावर हेल्पलाइन ने एक मोबाइल नंबर 09454401090 जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी पीड़ित महिला या शिकायतकर्ता वीडियो क्लीपिंग, फोटो, काल रिकार्डिंग आदि भेज सकता है।

इस वाट्सएप नंबर के प्रोफाइल पिक्चर में महिला की फोटो के साथ ‘अपमान सहन न करें’ का स्लोगन लिखा हुआ है। इससे अपत्तिजनक फोन काल्स, एसएमएस, एमएमस के जरिए महिलाओं को परेशान करने की दशा में सुरक्षा कवच बनेगा।

इसके अलावा कोई भी आसपास में घटने वाली घटनाएं जैसे बाइक स्टंट, सड़कों बाजारों में छेड़छाड़, रैश ड्राइविंग, ब्लैक फिल्म वाली गाड़ियां या ऐसी कोई घटना जिसे देख आपको लगता है कि इसपर पुलिस कार्रवाई होनी चाहिए उसकी सूचना, फोटो वीडियो आदि भी वाट़सअप के जरिए भेजी जा सकती है।


1090 हेल्पलाइन के प्रभारी कुंवर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इसमें शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और शिकायत रजिस्टर होने पर मैसेज भी आएगा। शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी मॉनिटरिंग खुद डीआईजी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed