फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Will police now patrol on bicycles.

अब साइकिल पर गश्त करेंगे पुलिसवाले

Thu, 15 Jan 2015 11:52 PM IST
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 15 Jan 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Will police now patrol on bicycles.
इसे सपा पार्टी का प्रचार कहे, पेट्रोल की बचत या फिर पुलिसवालों की सेहत ठीक रखने की कोशिश। वजह चाहे जो हो, मगर अब प्रदेश में पुलिसवाले साइकिल पर भी गश्त करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


शासन ने प्रदेश के सभी जिलों को पैसा भेज दिया है। गाजियाबाद के हिस्से में तकरीबन 1.08 लाख रुपये आए हैं, जिनसे ली जाने वाली करीब 30 साइकिलें पुलिस चौकियों पर तैनात पुलिसवालों को बांटी जाएंगी। साइकिलों पर क्षेत्र का गश्त करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


संबंधित आदेश सभी जिलों के पुलिस कप्तानों के कार्यालय आ गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिसवालों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गलियों में भी गश्त करने में आसानी होगी। इसमें पार्टी के प्रचार जैसी बातें बेबुनियाद हैं। इसके अलावा पुलिसवाले पीसीआर और लैपर्ड पर गश्त करते हैं। आगे भी करते रहेंगे।


यानि अब पुलिस के वाहनों में साइकिल भी जोड़ दी गई है। इनमें कुछ साइकिलें शहर और कुछ देहात के थाना क्षेत्रों की पुलिस चौकियों को दी जाएंगी।

इस संबंध में एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वे गाजियाबाद से बाहर हैं। ऐसे आदेश की उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर शासन का आदेश है तो इसका अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed