{"_id":"d89a50202938b43819903d5742f4241e","slug":"will-meet-from-january-8-difficult-many-trains-will-be-canceled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 जनवरी से सफर होगा मुश्किल, कई ट्रेनें रहेंगी कैंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 जनवरी से सफर होगा मुश्किल, कई ट्रेनें रहेंगी कैंसल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़कड़ाती ठंड और कोहरा का असर ट्रेनों के सफर भी पड़ रहा है। कोहरे में दुर्घटनाओं की आशंकाओं को देख रेलवे ने 8 जनवरी से लंबी दूरी की 30 से ज्यादा ट्रेनों को निरस्त और आंशिक रूप से निरस्त करने का फैसला लिया है।
रेलवे ने ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव कर नया शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे में 8 जनवरी से करीब पौने दो महीने तक ट्रेनों का सफर मुश्किल भरा रहेगा। एक मार्च से इन ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा।
हालांकि इस बार रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त करने की बजाय उन्हें सप्ताह में एक या दो दिन निरस्त करने का निर्णय लिया है।
उधर, बृहस्पतिवार को नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस 2 घंटे, नई दिल्ली-गया महाबोधि 6:30 घंटे, मगध 4:50 घंटे, गोमती एक घंटे, नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी 2:25 घंटे, आनंद विहार-कोलकाता 6:15 घंटे, आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण 3:25 घंटे, सद्भावना 7.45 घंटे, अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा 3:40 घंटे देरी से रवाना हुई। इन ट्रेनों को री-शेड्यूल कर चलाया गया।
विज्ञापन
क्रिसमस पर्व और स्कूलों के विंटर वेकेशन को देखते हुए रेलवे ने दिसंबर में ट्रेनों को निरस्त नहीं किया है। ऐसे में वेकेशन में आउटिंग का प्लान बना रहे लोगों को थोड़ी राहत भी मिली है।
हालांकि छुट्टियों का दौर खत्म कर लोगों को 8 जनवरी से पहले वापस लौटना होगा। छुट्टियों का दौर लंबा चला तो लौटने में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।