फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   will examine all pension holders in South Delhi Municipal Corporation

पेंशन घोटाले की मिली शिकायत, घर-घर जाकर होगी जांच

Sun, 12 Jun 2016 12:33 AM IST
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
will examine all pension holders in South Delhi Municipal Corporation
- फोटो : अमर उजाला

तीनों नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के समक्ष वृद्धावस्था पेंशन गले की हड्डी बन गई है। एक ओर वह काफी अर्से से वृद्धावस्था पेंशन नहीं दे रही है, वहीं दूसरी ओर फर्जी तौर पर पेंशन कराने के मामले प्रकाश में आए हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त ने जाली दस्तावेज से पेंशन कराने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं, जबकि दक्षिण दिल्ली नगर निगम के सदन ने सभी पेंशन लेने वालों की जांच कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त पीके गुप्ता को गैर कानूनी तरीके से पेंशन लेने की शिकायत मिली है। इस संबंध में उनको पर्याप्त सबूत भी दिए गए हैं। हालांकि यह मामला चार साल पुराना है, मगर उन्होंने इस मामले की जांच के लिए सतर्कता विभाग को आदेश दे दिए हैं। विभाग को दो सप्ताह के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर जाकर होगी जांच

will examine all pension holders in South Delhi Municipal Corporation

सूत्रों के अनुसार उनको शिकायत मिली है कि वर्ष 2007 से 2012 तक नजफगढ़ क्षेत्र के कई लोगों को फर्जी तौर पर पेंशन प्राप्त हो रही थी। इस कारनामे को जाली दस्तावेज के आधार पर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी से सांठगांठ करके अंजाम दिया गया था।

दूसरी ओर दक्षिण दिल्ली नगर निगम में वृद्धावस्था पेंशन के मामले में गड़बड़ी होने की शिकायतें मिली हैं। इसके चलते नगर निगम ने सभी पेंशन धारकों की जांच कराने का निर्णय लिया गया है। इतना ही नहीं, निगम ने  पिछले दिनों जारी की पेंशन भी रोक दी है। सदन के नेता सुभाष आर्य के अनुसार सभी पेंशन धारकों के बारे में घर-घर जाकर जांच की जाएगी।

इस दौरान उनके पते के बारे में जांच की जाएगी। इसके अलावा उनके अन्य दस्तावेजों का भी मिलान किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनको चेक से पेंशन दी जाएगी। इसके बाद उनको नियमित तौर पर पेंशन देने का सिलसिला शुरू होगा। उपराज्यपाल के निर्देश के तहत तीन माह बाद पेंशन राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed