{"_id":"5f767b7e1538ea716a63f3ef","slug":"wildlife-week-will-be-celebrated-at-the-zoo-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिड़ियाघर में आज से मनाया जाएगा वन्यजीव सप्ताह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिड़ियाघर में आज से मनाया जाएगा वन्यजीव सप्ताह
Fri, 02 Oct 2020 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 02 Oct 2020 06:29 AM IST
विज्ञापन
चिड़ियाघर
- फोटो : amar ujala
दिल्ली चिड़ियाघर में आज से वन्य जीव सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दो अक्टूबर से लेकर आगामी आठ अक्टूबर के बीच चलेगा। आयोजन के दौरान ऑनलाइन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें स्कूल से लेकर कॉलेज तक के छात्र विभिन्न श्रेणियों में अपनी कला का हुनर दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
इसके लिए चिड़ियाघर द्वारा विषयों का भी चयन किया गया है। इसमें वन्यजीवों का संरक्षण, चिड़ियाघर का पहला अनुभव, हाथी और उनकी आदतें और जंगल सहित कई अन्य विषय शामिल किए गए हैं। इसके लिए छात्र चिड़ियाघर की ईमेल आईडी nzpnewdelhi@gmail.com पर अपनी कृतियों को बनाकर भेज सकते हैं।
विज्ञापन