फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wifr murdered of a man with husband because of illegal relation

अवैध संबंध खत्म करने को लिया पति का साथ और..

Wed, 08 Jul 2015 08:13 AM IST
Updated Wed, 08 Jul 2015 08:13 AM IST
विज्ञापन
wifr murdered of a man with husband because of illegal relation

दिल्ली कैंट में एक महिला ने अवैध संबंध खत्म करने के लिए पति के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। गिरफ्त में आई महिला ने ही इस बात का खुलासा किया।

विज्ञापन


पुलिस ने उसके अलावा पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गत 5 जून की रात धौलाकुआं के पास एक युवक का शव मिला था। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।

विज्ञापन


युवक की शिनाख्त बापा नगर करोलबाग निवासी राजदेव (21) के रूप में हुई। वह करोलबाग स्थित रैकसीन की दुकान में काम करता था। दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे खुली ये खूनी कहानी

wifr murdered of a man with husband because of illegal relation

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आर ए संजीव ने बताया कि मृतक के बड़े भाई ने बताया कि राजदेव ने उस दिन फोन कर दोस्त के घर मादीपुर जाने की बात कही थी।


लेकिन जांच में पता चला कि राजदेव मादीपुर नहीं पहुंचा था। राजदेव के फोन के लोकेशन से पुलिस ने पता लगाया कि  घटना वाली रात राजदेव छतरपुर में था। उसके कॉल डिटेल से पता चला कि वह किसी महिला के संपर्क में था।

जांच में पता चला कि वह महिला करोल बाग में उसके पड़ोस में रहती थी।  पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसका पति अर्जुन शाह ऑटो चालक है।

राजदेव से बन गए थे अवैध संबंध

wifr murdered of a man with husband because of illegal relation

रात के समय में पति के घर से बाहर रहने के दौरान महिला का राजदेव से अवैध संबंध हो गया। एक रात महिला के बेटे ने आपत्तिजनक स्थिति में उसे देख लिया। उसके बाद महिला के पति ने करोलबाग में ही दूसरी जगह पर किराए का मकान ले लिया।


बावजूद राजदेव महिला पर मिलने का दवाब बना रहा था। उसके बाद महिला ने राजदेव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और अपने पति और उसके दोस्त व पेशे से ऑटो चालक वेस्ट पटेल नगर निवासी अखिलेश कुमार तिवारी (28) के साथ मिलकर राजदेव की हत्या कर दी।

लाश को ऑटो में ले जाकर दिल्ली कैंट इलाके में फेंक दिया। पुलिस ने महिला के पति और अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पीड़ित के तीन मोबाइल, गला घोंटने में इस्तेमाल प्लास्टिक रस्सी, ऑटो और पीड़ित के दो मेमोरी कार्ड बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed