फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wifi service starts at 2 metro stations in noida

दो मेट्रो स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई शुरू

Thu, 25 Feb 2016 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 25 Feb 2016 01:27 PM IST
विज्ञापन
wifi service starts at 2 metro stations in noida

वेव सिटी सेंटर और सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को फ्री वाई-फाई

विज्ञापन
की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। पहले 10 मिनट के लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा।

उसके बाद अगर वाई-फाई का इस्तेमाल करना है तो मेट्रो स्टेशन पर बने कस्टमर केयर से कूपन खरीदने होंगे।

वाई-फाई की स्पीड 512 केवी प्रति सेकंड है। दोनों मेट्रो स्टेशन को वेव इंफ्राटेक ने विज्ञापन और कुछ अन्य सुविधाओं के लिए करार के तहत लिया है। कंपनी की तरफ से इन दोनों मेट्रो स्टेशनों को अन्य मेट्रो स्टेशनों की तुलना में अलग लुक दिया गया है।

कंपनी की तरफ से इन मेट्रो स्टेशनों पर अलग रंग करवाया गया है। वेव इंफ्राटेक के प्रोजेक्ट हेड सचिन शर्मा ने बताया कि मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की तरफ से बहुत समय से वाई-फाई की मांग उठ रही थी। जनवरी से यह सुविधा ट्रॉयल पर चल रही थी जो अब पूरी तरह से शुरू हो गई है।

ग्रेनो मेट्रो रूट पर समीक्षा बैठक

एनएमआरसी की बुधवार को सेक्टर-29 स्थित गंगा शॉपिंग कांपलेक्स के दफ्तर में समीक्षा बैठक हुई। कार्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक सौम्य श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में नोएडा से ग्रेटर नोएडा मेट्रो की प्रगति रिपोर्ट भी पेश की गई।

सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि इस रूट पर प्रस्तावित पिलर में से आधे बन चुके हैं। कुछ जगहों पर गार्डर भी डाला जा रहा है। उन्होंने इसकी प्रगति पर संतोष जाहिर किया। बैठक में एनएमआरसी व डीएमआरसी के बीच और बेहतर तालमेल बनाकर काम करने पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed