फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife thrown out of the house for car in Dowry

दहेज में कार न मिलने पर पत्नी के साथ ऐसा सलूक

Sat, 30 Sep 2017 10:12 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, एनसीआर
बयूरो/ अमर उजाला, एनसीआर Updated Sat, 30 Sep 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
wife thrown out of the house for car in Dowry
दहेज में कार ना मिलने पर पत्नी के साथ ये सलूक

आए दिन कितनी ही विवाहिता दहेज की बेदी पर परवान चढ़ जाती हैं। कहने को समय जरूर बदला है लेकिन समय के साथ ऐसे लोगों की मानसिकता आज भी नहीं बदली है। ये बात सभी लड़कियों के पिता को समझ लेनी चाहिए कि दहेज लोभियों का पेटा कभी नहीं भरता, इसलिए ऐसे लोभियों की कोई डिमांड पूरी न करें।
विज्ञापन


क्योंकि जब डिमांड पूरी होने लगती है तो लोभियों की जरूरतें और ज्यादा बढ़ जाती है और फिर इसके लिए वे किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। विवाहिता को शोषण और यात्नाएं झेलनी पड़ती है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली एनसीआर के पलवल इलाके में सामने आया है...  
विज्ञापन


यहां दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को बेरहमी से पीटा गया। यही नहीं विवाहिता को जान से मारने की धमकी भी दी गई। दिल्ली एनसीआर के कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी अली हुसैन के अनुसार, पलवल की भाटिया कॉलोनी निवासी प्रीति पुत्री दिनेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी गांव मुनीर गढ़ी निवासी बेदपाल के साथ हुई थी। शादी प्रीति के पिता ने हैश्यितनुसार दान-दहेज भी दिया था।

 

लेकिन प्रीति का पति उस दहेज से संतुष्ट नही था और वे दहेज में कार लाने की मांग करता था जिसके लिए वह प्रीति को प्रताड़ित करता रहता है।

दहेज लाने में असमर्थता जताने पर बेदपाल ने प्रीति को मारपीट कर तथा जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया और दहेज में कार लाने पर वापस घर आने को कहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed