Arvind Kejriwal: पति की गिरफ्तारी पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सत्ता के अहंकार में मोदी ने कराया गिरफ्तार
Sunita Kejriwal: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पत्नी सुनीता ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने दिल्ली वालों को समर्पित अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया एक्स के जरिए दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष और विपक्षा दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पत्नी सुनीता ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने दिल्ली वालों को समर्पित अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया एक्स के जरिए दी। उन्होंने लिखा, आपके तीन बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदीजी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया। सबको क्रश करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगो के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं। अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है। जनता जनार्दन है सब जानती है। जय हिन्द
आपके 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदीजी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया।सबको crush करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगो के साथ धोखा है।आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं।अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है।जनता जनार्दन है सब जानती है।जय हिन्द🙏
विज्ञापन विज्ञापन— Sunita Kejriwal (@KejriwalSunita) March 22, 2024
आप के सामने नेतृत्व का संकट
दूसरी तरफ माना जा रहा है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के सामने नेतृत्व का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। चर्चा आम हो गई कि मुख्यमंत्री जेल जाते है तो दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा। इतना ही नहीं कांग्रेस के साथ गठबंधन पर भी संशय उठने लगा। कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशियों की सूची भी आई लेकिन उसमें दिल्ली के तीन लोकसभा सीट के उम्मीदवारों के नाम नहीं आए। हालांकि आप ने एक हस्ताक्षर कैंपेन चलाया था, जिसमें 90 प्रतिशत लोगों ने यह कहा था कि जेल से ही मुख्यमंत्री दिल्ली का शासन संभालेंगे।
पत्नी सुनीता को मिल सकती है जिम्मेदारी!
आम आदमी पार्टी में यह भी चर्चा आम रही कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। सूत्रों की माने तो मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जेल में होने की वजह से मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ही कद्दावर नेता बनकर उभरे हैं। वहीं यह भी कयास लगाया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी सत्ता संभाल सकती है। हालांकि इस स्थिति में आम आदमी पार्टी के कई नेताओं में इस स्थिति में नाराजगी नहीं हो और पार्टी एकजुट रहे इसे लेकर भी सहमति बनानी होगी।