दिल्ली में बड़ी वारदात: पति ने की पत्नी की हत्या, लाश के पास मिला पांच माह का बेटा; रक्षा बंधन पर हुआ था विवाद
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 10 अगस्त को शाहबाद डेयरी थाना पुलिस को दौलतपुर के गली नंबर चार में एक महिला की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि जमीन पर पड़े गद्दे पर बेहोशी की हालत में एक महिला पड़ी मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रक्षा बंधन में गांव जाने से इनकार करने पर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। 10 अगस्त को आरोपी ने झगड़ा के दौरान पत्नी का गला दबाकर हत्या करने के बाद मौके से भाग गया। पुलिस आरोपी पर लगातार निगरानी कर रही थी। उसके दिल्ली आने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी ने पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 10 अगस्त को शाहबाद डेयरी थाना पुलिस को दौलतपुर के गली नंबर चार में एक महिला की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि जमीन पर पड़े गद्दे पर बेहोशी की हालत में एक महिला पड़ी मिली। उसके शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं थे। पास ही उसका पांच माह का बच्चा पड़ा हुआ था। महिला को पुलिस पास के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी शिनाख्त निशा के रूप में हुई। आस पास के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। घटना के बाद से निशा का पति मुन्ना गायब था। पुलिस ने महिला के परिवार वालों से संपर्क करने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया। 19 अगस्त को मिले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या करने की बाद सामने आई। उसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी राजेश मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना के बाद भागे आरोपी मुन्ना की तलाश शुरू की। पुलिस को पता चला कि मुन्ना मूलत: छतरपुर मध्य प्रदेश का रहने वाला था। वह पिछले कुछ माह से पत्नी और पांच माह के बच्चे के साथ दिल्ली में रहता था और बेलदारी का काम करता था।
तकनीकी जांच के जरिए पुलिस को पता चला कि घटना को अंजाम देकर आरोपी अपने गांव चला गया है, लेकिन पुलिस की टीम के वहां पर दबिश देने पर आरोपी दिल्ली आ गया। दिल्ली में उसकी मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने 19 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी पत्नी को राखी पर गांव चलने के लिए कह रहा था, लेकिन निशा गांव जाने से मना कर रही थी। साथ ही वह उसे अपने परिवार से अलग दिल्ली में रहने के लिए कह रही थी। इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। उसने बताया कि वह अपने बेटे को देखने के लिए दिल्ली आया था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।