{"_id":"977494381bffbf73e610345d995110fd","slug":"wife-killed-her-husband-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी पत्नी, खुद ही हर दी पति की हत्या!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसी पत्नी, खुद ही हर दी पति की हत्या!
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Jan 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मजनूं का टीला इलाके में रविवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी गर्दन पर रस्सी के निशान पाए गए हैं। मृतक के परिचितों ने उसकी पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मुश्ताक (25) पत्नी फातिमा के साथ अरुणा नगर में रहता था। फातिमा ने अपनी मकान मालकिन को बताया कि उसके पति की बीमारी की वजह से मौत हो गई है।
विज्ञापन
मकान मालकिन ने मुश्ताक के गले पर रस्सी से दबाए जाने का निशान देखा। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुश्ताक के शव को कब्जे में कर उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि मूल रूप से मुजफ्फरपुर, बिहार निवासी मुश्ताक की फातिमा से दूसरी शादी हुई थी। दोनों ने लव मैरेज की थी। मुश्ताक के परिचितों ने आरोप लगाया कि मुश्ताक बिहार में रहने वाली अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता भेजना चाहता था। लेकिन फातिमा इसका विरोध करती थी।
इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता था। उन लोगों ने आरोप लगाया कि फातिमा ने अपनी चुन्नी से उसका गला घोंट दिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी यह कह पाना जल्दबाजी होगी कि मुश्ताक की हत्या की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला दर्ज करने की बात कही है।