फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife-husband face to face competition in elections.

पति के लिए पत्नी का त्याग, सीट छोड़ी

Mon, 13 Oct 2014 01:16 PM IST
Updated Mon, 13 Oct 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
wife-husband face to face competition in elections.
गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत के चेयरमैन पद के लिए लड़पुरा गांव के रविंद्र भाटी को निर्विरोध निर्वाचित किया है। दूसरे प्रत्याशी के रूप में उनकी पत्नी पुष्पा भाटी ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन


दरअसल, जिला पंचायत चेयरमैन पद के उपचुनाव के तहत 9 अक्तूबर को रविंद्र और पुष्पा भाटी ने अपना पर्चा दाखिल किया था। रविवार दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन वापस लेने का समय था।

विज्ञापन


12:00 बजे पुष्पा भाटी ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद केवल रविंद्र भाटी ही चेयरमैन पद की दौड़ में बचे। रिटर्निंग अधिकारी अच्छेलाल यादव ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी दिया मौका तो खुश हो गए भाटी

wife-husband face to face competition in elections.

उनके समर्थकों ने नारेबाजी की। इसके बाद भाटी अपने समर्थकों के साथ लाल बत्ती की गाड़ी में सवार होकर काफिले के साथ अपने पैतृक गांव लड़पुरा पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने फूलमाला पहनाकर चेयरमैन का स्वागत किया। इस दौरान सपा नेता राजकुमार भाटी, अशोक, सतवीर भाटी समेत सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।

रविंद्र भाटी ने कहा कि जनपद के कई गांव ऐसे हैं, जो विकास के अभाव में काफी पिछड़ गए हैं। ऐसे गांवों को चिह्नित कर दूसरे गांवों की तरह समान विकास कार्य कराए जाएंगे। नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अधिकांश गांवों का विकास प्राधिकरणों के द्वारा किया जाता है।

इनके अलावा जिन स्थानों पर प्राधिकरण विकास नहीं कराते है, ऐसे गांवों में जिला पंचायत सदस्यों के साथ दौरा किया जाएगा और लोगों की शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

ग्रामीणों से बात कर उनकी जरूरत के मुताविक सुविधाएं और विकास कराए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत से संबंधित कार्यों के लिए कोई भी व्यक्ति उनसे मिल सकता है। लोगों की शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed