फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife donated her kidney to husband on valentine week

प्यार की मिसाल: वेलंटाइन डे पर पति को दिया जीवनदान

Fri, 14 Feb 2014 10:26 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 14 Feb 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
wife donated her kidney to husband on valentine week

फरीदाबाद में वेलेंटाइन वीक पर एक पत्नी ने अपने पति को किडनी देकर उसे जीवनदान दिया है।

विज्ञापन


महेंद्रगढ़ के गांव हामिदपुर निवासी बनारसी देवी की किडनी बुधवार को उनके पति ओमप्रकाश को प्रत्यारोपित की गई। ओमप्रकाश ने अस्पताल के स्टाफ से बातचीत में बताया कि यह प्यार का इजहार करने का दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ तोहफा है।

इस बारे में एशियन इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट जितेंद्र कुमार और गौरव सहाय ने बताया कि ओमप्रकाश सीआरपीएफ में काम करते हैं और उनकी ड्यूटी तिहाड़ जेल में है।
विज्ञापन


करीब चार साल पहले उन्हें किडनी फेलियर की शिकायत हुई थी, तब से वह डायलेसिस पर थे। इस कारण उन्हें सप्ताह में तीन बार फरीदाबाद डायलेसिस के लिए आना पड़ता था, लेकिन जब यह समस्या ज्यादा बढ़ गई, तो डॉक्टरों ने उन्हें किडनी प्रत्यारोपण करवाने की सलाह दी और उसके लिए उनकी पत्नी आगे आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed