फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife caught husband living with another woman in Dankaur

दूसरी महिला के संग पति को पकड़ा: पिछले एक साल से घर नहीं गया था युवक, न आने का कारण पूछने पर मिलता था ये जवाब

Wed, 06 Mar 2024 11:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 06 Mar 2024 11:15 PM IST
सार

पति की हरकत जानकर पीड़ित पत्नी व परिवार के अन्य लोग दनकौर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि प्रोफेसर दूसरी शादी कर कस्बे में रह रहा था।

विज्ञापन
Wife caught husband living with another woman in Dankaur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दूसरी शादी कर गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर कस्बे में चोरी छिपे रह रहे एक निजी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को पहली पत्नी ने पकड़ लिया। खुर्जा में रह रही पत्नी को पति के ठिकाने की जानकारी हो गई थी। बुधवार को परिजनों के साथ दनकौर पहुंची और पति को किसी अन्य महिला के साथ देख भड़क गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

बुलंदशहर के खुर्जा की रहने वाली महिला की शादी 2020 में हुई थी। महिला का पति दनकौर क्षेत्र में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है। वह कस्बा दनकौर में किराये पर कमरा लेकर रहता है और पिछले करीब 1 साल से घर नहीं गया है। पत्नी व परिवार के अन्य लोग फोन कर घर न आने का कारण पूछते तो हर बार छुट्टी नहीं मिलने का बहाना बता देता। इस पर महिला को शक हुआ तो उसने गोपनीय तरीके से पति के कमरे की तलाश की।

बुधवार को पता चला कि उसने किसी अन्य महिला से दूसरी शादी कर ली है और उसी के साथ रह रहा है। पीड़ित पत्नी व परिवार के अन्य लोग दनकौर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि प्रोफेसर दूसरी शादी कर कस्बे में रह रहा था। पहली पत्नी ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। पत्नी की शिकायत पर पति को हिरासत में लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed