फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife call her brothers to beat husband victim died during treatment

दहली दिल्ली: पत्नी ने भाइयों के हाथों उजड़वाई मांग, फोन कर बुलाए 'कातिल', जीजा को अंडरवियर में घसीटकर पीटा

Mon, 15 Jan 2024 11:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 15 Jan 2024 11:00 PM IST
सार

राकेश की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। करीब 55 सेकंड के वीडियो में आरोपी राकेश को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे हैं। मुकेश भाई को बचाने की पूरी कोशिश करता है। आरोपी सीढ़ियों से राकेश को घसीटते हुए लाते हैं और बुरी तरह से पीटते हैं।

विज्ञापन
Wife call her brothers to beat husband victim died during treatment
मृतक राकेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्साई महिला ने फरीदाबाद से अपने भाइयों को बुलाकर पति राकेश (40) की पिटाई करवा दी। इससे भी मन नहीं भरा तो आरोपियों ने पत्थर राकेश के सिर पर दे मारा। पीड़ित की बुजुर्ग मां और छोटे भाई ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई की। हमले में राकेश अचेत हो गया। परिजनों ने राकेश और उसके भाई मुकेश को जख्मी हालत में एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान सोमवार को राकेश की मौत हो गई। उसकी मौत से गुस्साए परिजनों ने संगम विहार थाने का घेराव किया। उनका आरोप था कि पुलिस ने मामले में बेहद हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर उन्हें वापस भेजा।

विज्ञापन

राकेश अपने परिवार के साथ एच-ब्लॉक, गली नंबर-17, संगम विहार में रहता था। इसके परिवार में पिता बनवारी लाल, मां सवित्री देवी, छोटा भाई मुकेश के अलावा दो शादीशुदा बहनें अनिता व सुनीता हैं। राकेश की अपनी लॉन्ड्री है। वर्ष 2004 में इसकी शादी फरीदाबाद निवासी ज्योति नामक महिला से हुई थी। फिलहाल इनके एक बेटा है। राकेश के पिता बनवारी लाल के दो मकान हैं। गली नंबर-16 वाला मकान उन्होंने राकेश और उसके परिवार को दिया हुआ था। दूसरे मकान में वह अपनी पत्नी व छोटे बेटे के साथ रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनीता ने बताया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा था। झगड़े के बाद अक्सर राकेश अपने माता-पिता के पास आकर सो जाता था। 29 दिसंबर को राकेश और ज्योति का एक बाद फिर झगड़ा हुआ। मारपीट के बाद राकेश माता-पिता के पास आ गया। इधर, ज्योति ने कॉल कर अपने भाइयों को बुला लिया। रात करीब 11.30 बजे ज्योति के तीन भाई व दो-तीन दोस्त राकेश के माता-पिता के घर पहुंचे।

विज्ञापन

आरोपियों ने सोते समय राकेश को बिस्तर से अंडरवियर में घसीट लिया। बाद में गली में जमीन पर गिराकर उसकी जमकर पिटाई की। मुकेश व सावित्री देवी बेटे को बचाने आई तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। बाद में आरोपियों ने एक बड़ा पत्थर उठाकर राकेश के सिर पर दे मारा। इसके बाद राकेश अचेत हो गया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने राकेश को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि पत्थर लगने की वजह से राकेश के सिर में गंभीर चोट लगी थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद राकेश का शव परिवार के हवाले कर दिया है।

पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
राकेश की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। करीब 55 सेकंड के वीडियो में आरोपी राकेश को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे हैं। मुकेश भाई को बचाने की पूरी कोशिश करता है। आरोपी सीढ़ियों से राकेश को घसीटते हुए लाते हैं और बुरी तरह से पीटते हैं। आरोपी राकेश को तब तक पीटते हैं, जब तक वह अचेत नहीं हो जाता।

परिजनों ने थाने पर किया हंगामा...
इस वारदात से गुस्साए परिजनों व स्थानीय लोगों ने संगम विहार थाने के बाहर इकट्ठा होकर हंगामा किया। गुस्साए लोग सोमवार शाम संगम विहार थाने के बाहर जमा हो गए। इनका आरोप था कि पुलिस ने मामले में शुरू से ही लापरवाही बरती है। वारदात को 15 दिन गुजर गए, लेकिन पुलिस ने किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ा। यहां तक एक भी आरोपी को पूछताछ के लिए भी नहीं बुलाया गया है। हंगामा बढ़ा देखकर पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को वापस भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed