फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife allegiance to husbands for forced sign on divorce document

शादी के 11 साल बाद भी नहीं पैदा हुआ बच्चा, तो पति ने पत्नी से ऐसे ले लिया तलाक

Fri, 13 Jul 2018 08:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, दनकौर
ब्यूरो,अमर उजाला, दनकौर Updated Fri, 13 Jul 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
Wife allegiance to husbands for forced sign on divorce document
demo

दादूपुर गांव की महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर तलाक के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करा लिए। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली में तहरीर देकर की है। हापुड़ निवासी पूनम ने शिकायत में कहा है कि करीब 11 वर्ष पहले उसकी शादी दादूपुर गांव निवासी एक युवक से हुई थी। 

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि संतान नहीं होने के कारण ससुराल वाले आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि 8 जुलाई की रात आरोपियों ने उसे कमरे में बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा। गला दबाकर हाथ की नस काटने का भी प्रयास किया और नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए।
विज्ञापन


जिसके बाद वह कई दिन तक बेहोशी की अवस्था में रही। इस मामले में पीड़िता ने आरोपी पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ शुक्रवार को कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed