फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Widow writes a letter to the PM for road accident

विधवा ने प्रधानमंत्री के नाम लिखी चिट्ठी

Sat, 07 Jun 2014 04:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 07 Jun 2014 04:36 AM IST
विज्ञापन
Widow writes a letter to the PM for road accident

राजधानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे मौत के बाद सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौत को लेकर सरकार से ठोस कदम उठाए जाने की मांग उठने लगी है।

विज्ञापन


डेढ़ महीने पहले मेदांता के डॉक्टर और उसकी चार वर्षीय बेटी की गुड़गांव में सड़क हादसे में हुई मौत के बाद उसकी विधवा पत्नी ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर सरकार से ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


पीएमओ को लिखी चिट्ठी कहा कि इसके लिए कड़े कानूनी प्रावधान बनाए जाए। गौरतलब है कि 21 अप्रैल को रेल विहार के सोसायटी में रहने वाले मेदांता अस्पताल के डॉक्टर पंकज अपनी चार वर्षीय बच्ची को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सोसायटी के मुख्य गेट के सामने से अचानक तेज रफ्तार में आई सिटीबस ने दोनों को चपेट में ले लिया। जिनकी मौत हो गई।

मृतक डॉक्टर पंकज गुप्ता की विधवा पत्नी ज्योति गुप्ता ने पीएमओ को चिट्ठी लिख केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे समेत देशभर में हुए ऐसे सड़क हादसों के उदाहरण दिए है।

जिसमें पीड़ित परिवार को आर्थिक और कानूनी परेशानियां झेलनी पड़ती है जबकि कानूनी प्रावधान की वजह से आरोपी जल्द ही बाहर आ जाते है।

इस संबंध में शुक्रवार को स्वयंसेवी संस्था सेव लाइफ के साथ मिलकर उन्होंने देशभर से पीएमओ को चिट्ठी भेजी है। जिसमें इन उदाहरणों के अलावा सिटी में सड़क दुर्घटना मौत के आंकड़ों का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि मेरी तरह न जाने कितनी महिलाएं हर रोज ऐसी परेशानियों को झेलती है। इसके लिए सरकार  सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरुरी कदम उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed