फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Widow physically abused for many years on pretext of marriage in Palwal

विधवा की आपबीती: शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक किया यौन शोषण, विवाह की बात को हमेशा टाल देता, अब दी ऐसी धमकी

Tue, 20 Jun 2023 10:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 20 Jun 2023 10:49 PM IST
सार

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला देवी के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति की वर्ष 2013 में कंपनी में कार्य करते समय मौत हो गई थी। उसके दो बेटे व एक बेटी है। उसे कंपनी की तरफ से मानदेय तथा विधवा पेंशन मिली है।

विज्ञापन
Widow physically abused for many years on pretext of marriage in Palwal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पलवल में विधवा से शादी व बच्चों का लालन-पालन करने का झांसा देकर युवक ने सालों तक उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने महिला के खाते से साढ़े पांच लाख रुपये भी निकाल लिए। महिला ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला देवी के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति की वर्ष 2013 में कंपनी में कार्य करते समय मौत हो गई थी। उसके दो बेटे व एक बेटी है। उसे कंपनी की तरफ से मानदेय तथा विधवा पेंशन मिली है। आरोप है कि युवक हेमंत युवक जो डिश का काम करता है, उसके घर आना जाना था। आरोप है कि आरोपी ने उसे अपने जाल में फंसाकर उससे शादी करने व उसके बच्चों का लालन-पालन करने का झांसा दिया। पीड़िता उसके झांसे में आ गई तो आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपी उसका यौन शोषण करता रहा। वह जब भी शादी करने की बात कहती तो वह कोई न कोई बहाना बना कर टाल देता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी हेमंत ने उसका क्रेडिट कार्ड बनवा दिया और फोन पे खाते से उसके बच्चों का खाता जुड़वा दिया। जिसके बाद वह उसके खाते व फोन पे से रुपये निकालता रहा और बैंक अधिकारियों से मिली भगत कर उसके फोन पर आने वाले मैसेजों को बंद करा दिया, ताकि उसे पैसे निकलने की जानकारी न मिल सके। आरोपी नवंबर 2022 में उसे गांव से पलवल एक किराए के मकान में ले आया और उसका यौन शौषण करता रहा। 

विज्ञापन

30 मार्च 2023 को यौन शोषण का विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता ने जब उसे पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता जब बैंक में अपने खाते से पैसे निकालने गई तो बैंक खाते में मात्र 30 रुपए थे। पुलिस जांच अधिकारी मुन्नी देवी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed