फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Why warden and assistant Supritendent throw mobile and tobacco in jail?

तिहाड़ में देर रात को फेंकते हैं मोबाइल और तंबाकू

Mon, 07 Sep 2015 02:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Sep 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
Why warden and assistant Supritendent throw mobile and tobacco in jail?

पिछले सोमवार को तिहाड़ जेल में मोबाइल और तंबाकू फेंकने की घटना में तिहाड़ जेल संख्या आठ/नौ के तीन वार्डर सहित चार जेल कर्मी शामिल थे।

विज्ञापन


घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई, लेकिन उसमें स्पष्ट कोई व्यक्ति नजर नहीं आ रहा है। सामान फेंकते हुए नजर आ रहा है। इस मामले की जांच रिपोर्ट सुप्रीटेंडेंट की ओर से जेल हेडक्वार्टर को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के बाद घटना के जांच की जिम्मेदारी जेल संख्या आठ/नौ के सुप्रीटेंडेंट को सौंपी गई थी। जांच के दौरान सोमवार की रात ड्यूटी पर तैनात करीब एक दर्जन कर्मियों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोजे में पैक करके फेंकते हैं सामान

Why warden and assistant Supritendent throw mobile and tobacco in jail?

उन सभी कर्मियों से संदेह के आधार पर पूछताछ की गई जो उस रात जेल से बाहर निकले थे। पूछताछ में तीन वार्डर और एक असिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट का नाम सामने आया है।

सूत्रों की मानें तो रिपोर्ट में चारों कर्मी इस वारदात में शामिल थे। जेल मुख्यालय सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में कोई भी दिख नहीं रहा है ऐसे में किसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना कम है।

सोमवार की रात 11 से डेढ़ बजे के बीच तिहाड़ जेल संख्या आठ/नौ में एक मोजे में पैक करके पांच मोबाइल फोन, पांच चार्जर और छह पैकेट स्वागत खैनी के फेंके गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed