फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Why muslims can avaoid yoga on world yoga day

तो इसलिए विश्व योग दिवस पर मुस्लिम नहीं कर पाएंगे योग!

Sun, 14 Jun 2015 04:55 PM IST
Updated Sun, 14 Jun 2015 04:55 PM IST
विज्ञापन
Why muslims can avaoid yoga on world yoga day

विश्व योग दिवस (21 जून) के कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के शामिल होने की संभावना काफी कम दिख रही है। यह माहौल सिर्फ गुड़गांव में ही नहीं, बल्कि देश भर में बन रहा है। हालांकि इसका योग के विरोध से कुछ भी लेना-देना नहीं है।क्यों मुस्लिम समाज के लिए मुश्किल है कार्यक्रम में भाग लेना

विज्ञापन


दरअसल, 18 या 19 जून से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। इस दौरान मुस्लिम समाज की दिनचर्या पूरी तरह बदल जाती है। ऐसे में उनके लिए कार्यक्रम में हिस्सा लेना काफी मुश्किल होगा।
विज्ञापन


विश्व योग दिवस को लेकर देश भर में काफी चर्चा चल रही है। सबसे अधिक मुस्लिम समाज के योग करने या नहीं करने पर बातें हो रही हैं। हालांकि सरकार ने सूर्य नमस्कार न करने और श्लोकों को लेकर मुस्लिम समाज को छूट दे दी है। इसके बावजूद मुस्लिम समाज योग कार्यक्रम से दूर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम धर्मगुरुओं का कहना है कि रात करीब 9:00 बजे इशा की नमाज शुरू होती है। इसके तुरंत बाद तरावीह की नमाज होती है, जो डेढ़ से दो घंटे तक चलती है। करीब आधी रात को रोजेदार बिस्तर पर जाते हैं।

पांच हजार लोगों ने लिए योग का प्रशिक्षण

Why muslims can avaoid yoga on world yoga day

रविवार को गाजियाबाद के पांच सौ लोग योग गुरु रामदेव से प्रशिक्षण लेने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे। ये सभी लोग 21 जून को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले योग शिविर में प्रतिभाग करने को चिन्हित किए गए हैं।

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के गाजियाबाद मीडिया प्रभारी अमरदीप ने बताया कि 21 से पहले स्वयं बाबा रामदेव ने दिल्ली में 14 जून को योग का प्रशिक्षण दिया जिसमें बरसात के बावजूद लगभग पांच हजार लोगों ने भाग लिया।

21 जून को योग दिवस पर योग कार्यक्रम के चलते रविवार (आज) को सुबह 10 बजे से राजपथ ट्रैफिक के लिए बंद हो गया। राजपथ 21 जून को योग कार्यक्रम खत्म होने तक बंद रहेगा।

नई दिल्ली जिला डीसीपी विजय सिंह ने बताया कि राजपथ पर कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार से राजपथ पर चटाई बिछाने का काम शुरू हो जाएगा।

डीसीपी विजय सिंह ने बताया कि 14 जून से लेकर 21 जून को कार्यक्रम खत्म होने तक विजय चौक से रफी मार्ग क्रॉसिंग तक राजपथ बंद रहेगा। 14 जून को सुबह से लेकर शाम तक जनपथ व मानसिंह रोड पर क्रॉस ट्रैफिक की अनुमति दी जाएगी।

19 जून को राजपथ पर क्रास ट्रैफिक की अनुमति नहीं दी जाएगी। 20 जून की सुबह से ही राजपथ पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और कार्यक्रम खत्म होने तक बंद रहेगा।

सुबह 10 बजे से राजपथ के लिए ट्रैफिक बंद

Why muslims can avaoid yoga on world yoga day

21 जून को पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जहां राजपथ पर प्रधानमंत्री योग करेंगे वहीं, उसी समय पर टीएचए के पार्कों में स्थानीय लोग योगासन करते नजर आएंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां हॉट सिटी में जोरों पर हैं।

एक घंटे तक चलने वाला कार्यक्रम सुबह 6:40 बजे टीएचए के सभी पार्कों में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न आरडब्ल्यूए के साथ ही सामाजिक संगठन शामिल होंगे। हॉट सिटी में योग दिवस का उत्साह हर वर्ग के लोगों में देखा जा रहा है।

योग दिवस पर ज्यादा से ज्यादा लोग योगासन करें, इसके लिए टीएचए की सभी सामाजिक संस्था, आरडब्ल्यूए, महिला संगठन अपने स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।

21 जून को सुबह 6:40 बजे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं एक साथ सामूहिक योग करेंगे। योग क्रियाओं की जानकारी लोग टीवी, पत्रिकाओं और योग गुरुओं से ले रहे हैं।

योग के लिए प्रशिक्षण

Why muslims can avaoid yoga on world yoga day

प्राणायाम, अग्निसार, कपाल भाती, अनुलोम-विलोम जैसे आसन लोग सीख रहे हैं। ताड़ासन, एकाग्रता, स्मृति और आंखों की रोशनी कैसे बढ़े इसके बारे में योग गुरुओं से जानकारी ली जा रही है।

फेडरेशन ऑफ एओए के पदाधिकारी केके सिंह ने बताया कि अरिंहत हार्मोनी, एग्जिॉटिका एलीगेंस, विंसडसर पार्क, निराला इडन पार्क आदि सोसायटीज तैयारियों में जुटी हैं।

योग प्रशिक्षक गुलशन सदाना ने बताया कि योग से तनाव दूर होता है। भागमभाग भरी जिंदगी में यदि योग का सहारा लिया जाए तो शरीर की थकान मिट जाती है। आसनों से शरीर की क्षय ऊर्जा को वापस लाया जाता है।

शरीर और मन को तरोताजा करने के साथ ही खोई हुई शक्ति की पूर्ति करने और आध्यात्मिक लाभ की दृष्टि से भी योगासनों का अलग महत्व है। योग के जरिए बीमारियों से भी दूर रहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed