फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Why EC surveillance on this vote bank of delhi assembly election.

इस वोटबैंक पर चुनाव आयोग की कड़ी नजर

Wed, 21 Jan 2015 09:15 AM IST
Updated Wed, 21 Jan 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
Why EC surveillance on this vote bank of  delhi assembly election.

राजधानी में झुग्गीवासियों को लुभाने के लिए नेताजी पैसे या गिफ्ट तो नहीं बांट रहे। इसको लेकर चुनाव आयोग ने कमर कस ली है और हर झुग्गी-झोपड़ी के आसपास नजर रखने के लिए टीमें तैनात कर दी हैं।

विज्ञापन


विशेषकर रात को इन झुग्गियों के आसपास आने वाले वाहनों की तलाशी के अलावा उनकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। चुनाव आयोग के अधिकारी के अनुसार, आम तौर पर हर विधानसभा क्षेत्र में पैसे और गिफ्ट बांटने की शिकायतें आती हैं और सबसे ज्यादा झुग्गियों में पैसे और सामान बांटने के आरोप लगते हैं। केजरीवाल ने भी अपने भाषणों में इसका जिक्र किया था।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए हर झुग्गी बस्ती के आसपास टीमें तैनात कर दी हैं। टीम में शामिल अधिकारी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर रात को झुग्गियों की ओर आने वाली हर गाड़ी को रोक कर उसकी तलाशी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारों के नंबर सहित मालिक का नाम और पता लिखा जा रहा है। इसके अलावा वीडियो कैमरों से पूरी फिल्म भी तैयार की जा रही है ताकि कुछ संदिग्ध सामान मिलने पर उसका सबूत जुटाया जा सके।

इन्होंने खींचा लोगों का ध्यान

Why EC surveillance on this vote bank of  delhi assembly election.

अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को नई दिल्ली से नामांकन करना था और उनके समर्थन में पूरी दिल्ली से भारी कार्यकर्ता पहुंचे। गोकुल पुरी से आए समर्थक उदयवीर ने मोर का रूप धारण किया हुआ था।

उसने झाडू से मोरपंख बनाए थे और हर पंख पर केजरीवाल के ही फोटो थे। यही नहीं, मुंह पर भी झाडू का निशान तो गले में भी झाडू की माला। हार पहना था तो उस पर केजरीवाल की ही फोटो। हाथें में ब्रेसलेट, जिस पर लिखा था इस बार पांच साल। मुंह को सिलवर पेंट से पोतने के बाद गाल पर भी झाडू का निशान था।


केजरीवाल के कटआउट
समर्थन करने वाले अधिकांश समर्थक पहली बार केजरीवाल के करीब तीन से चार फुट के कट-आउट लेकर पहुंचे थे। जहां लोगों के हाथ में झाडू थे, वहीं हर दसवें समर्थक के पास केजरीवाल का कट-आउट था।

स्कूली बच्चे भी हुए आपके
केजरीवाल की रैली के दौरान गोल मार्केट के आसपास के स्कूलों की छुट्टी हुई। इस दौरान स्कूल से निकले बच्चों ने भी मैं हूं आम आदमी पार्टी की टोपी पहन ली और नारे लगाते हुए चल पड़े।

इस बार टोपी भी बदली
पहले समर्थकों द्वारा पहने जाने वाली टोपी पर लिखा होता था- मैं हूं आम आदमी, लेकिन अब टोपी पर लिखा जाने लगा है, 5 साल केजरीवाल। रैली में अधिकांश समर्थकों के सिर पर ऐसी ही टोपियां नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed