फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Why did not want to work in Delhi IPS

दिल्ली सरकार में काम नहीं करना चाहते IPS!

Wed, 25 Feb 2015 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Feb 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
Why did not want to work in Delhi IPS

हाईकोर्ट ने आईपीएस अधिकारियों के रवैये पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस के अधिकारी आराम से कहीं भी चले जाते हैं लेकिन नाबालिगों के सुधार व सुरक्षा के लिये बाल सुधार गृहों में जाने को तैयार नहीं हैं। हाईकोर्ट ने इस मामले में दिल्ली सरकार से जल्द योजना बनाने के लिये कहा है। मामला आईपीएस अधिकारियों द्वारा दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में जाने पर अनिच्छा से जुड़ा है।

विज्ञापन


जस्टिस एसआर भट व जस्टिस आरके गाबा की खंडपीठ ने कहा कि जब आईपीसी अधिकारी एनजीओ में जा सकते है तो दिल्ली सरकार में क्यों नहीं जा सकते। प्रतिनियुक्ति पर काम करने को उनकी नौकरी का हिस्सा बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन


खंडपीठ ने कहा कि दिल्ली सरकार शीघ्र महिला एवं बाल विकास विभाग में दिल्ली पुलिस अधिकारियों के सेल पर योजना तैयार करे। मामले की सुनवाई के लिए दस अप्रैल की तारीख तय की गयी है। खंडपीठ ने अगली सुनवाई पर पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को पेश होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार के वकील ने खंडपीठ को बताया कि सरकार ने दिल्ली पुलिस अधिकारियों के साथ 22 फरवरी को बैठक की थी। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति पर काम करने में अनिच्छा जाहिर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed