{"_id":"69b97674e00f532c0a022d08","slug":"why-are-hindu-organizations-silent-on-the-murder-of-a-dalit-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128229-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीरपुर में दलित की हत्या पर हिंदू संगठन चुप क्यों : सौरभ भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजीरपुर में दलित की हत्या पर हिंदू संगठन चुप क्यों : सौरभ भारद्वाज
विज्ञापन
आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने हिंदू संगठनों को लिया आड़े हाथों
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने वजीरपुर में हुई दलित की हत्या पर हिंदू संगठनों की चुप्पी पर सवाल किया है। उन्होंने कहा कि उत्तम नगर में जब एक युवक मारा गया था, तो हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन वजीरपुर के मामले में चुप हैं। उन्होंने कहा कि जनकपुरी में कमल ध्यानी, नोएडा में युवराज और अंकिता भंडारी जैसे अन्य मामलों में भी ये संगठन चुप हैं। उन्होंने कहा कि यह सोचने की बात है कि ये संगठन सच में हिंदुओं के हक के लिए लड़ रहे हैं या राजनीतिक दल का एजेंडा चला रहे हैं।
भारद्वाज ने दिल्ली में खुलेआम नशे के कारोबार पर भी सवाल उठाया और पूछा कि क्या इससे हिंदुओं की पीढ़ियों को नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वजीरपुर हत्या के मामले में पुलिस ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने पर अधिकारियों से रोक लगाई जाती है। ऐसे में हिंदू संगठनों को मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन से सवाल करना चाहिए था। संवाद