फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Who is Pankaj Kumar Singh who became minister in Rekha government

Pankaj Singh: पंकज सिंह को रेखा सरकार में मंत्री बनाकर BJP ने खेला बड़ा दांव, पूर्वांचलियों को साधने की कोशिश

Thu, 20 Feb 2025 02:18 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 20 Feb 2025 02:18 PM IST
सार

पेशे से डेंटिस्ट और विकासपुरी से विधायक पंकज कुमार सिंह को भी दिल्ली की कैबिनेट में जगह मिली। पंकज सिंह पूर्वांचली चेहरों में शामिल हैं।

विज्ञापन
Who is Pankaj Kumar Singh who became minister in Rekha government
पंकज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है। रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शालीमार बाग विधानसभा की विधायक रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके साथ ही दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पार्टी नेता प्रवेश वर्मा और आशीष सूद को भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलवाया। इनके अलावा भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। सिरसा ने पंजाबी में शपथ लिया। भाजपा विधायक रविन्द्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

विज्ञापन


विज्ञापन


पंकज सिंह ने भी वर्ष 2007 में एमसीडी से राजनीतिक पारी शुरू की थी। निगम में रहते हुए राजनीति की बारीकियां समझीं और इसके बाद उन्हें दिल्ली विधानसभा का टिकट मिला। पंकज सिंह का जन्म 6 नवंबर 1977 को विकासपुरी में हुआ था। उनके पिता राज मोहन सिंह एमसीडी में अडिशनल आयुक्त थे। पंकज सिंह एमसीडी में भी अहम पदों पर रह चुके हैं। वह दांतों के डॉक्टर हैं। उनकी पत्नी रश्मि कुमारी भी डेंटिस्ट हैं। पंकज के पास बीडीएस की डिग्री है।बिहार के बक्सर के रहने वाले पंकज सिंह विकासपुरी से जीतकर पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के महेंद्र यादव को हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचली ठाकुर पंकज सिंह लंबे समय से दिल्ली की राजानिति में सक्रिय हैं। उन्हें मंत्री बनाकर भाजपा ने पूर्वांचली वोटरों को साधने की कोशिश की है। दिल्ली में भाजपा की जीत के पीछे पूर्वाचलियों का बड़ा रोल है। दिल्ली में पूर्वांचली वोटरों को कोई भी पार्टी छोड़ना नहीं चाहती है। पूर्वांचली वोटरों का आबादी काफी ज्यादा है। कई सीटों पर ये वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। जिसके चलते भाजपा ने पंकज सिंह को मंत्री बनाकर पूर्वांचली वोट बैंक को साधने की कोशिश की है।

पंकज कुमार सिंह

  • जन्म 6 नवंबर 1977 को विकासपुरी में हुआ।
  • पिता राज मोहन सिंह एमसीडी में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर रहे।
  • 1998 में मगध विश्वविद्यालय, बोधगया, बिहार से बीडीएस की डिग्री हासिल की।

दिल्ली की नई कैबिनेट

  • रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, (शालीमार बाग से विधायक)
  • प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, कैबिनेट मंत्री (नई दिल्ली से विधायक)
  • आशीष सूद, कैबिनेट मंत्री, (जनकपुरी से विधाक)
  • मनजिंदर सिंह सिरसा, कैबिनेट मंत्री, (राजौरी गार्डन से विधायक)
  • रवींद्र इंद्राज सिंह, कैबिनेट मंत्री, (बवाना से विधायक)
  • कपिल मिश्रा, कैबिनेट मंत्री, (करावल नगर से विधायक)
  • पंकज कुमार सिंह, कैबिनेट मंत्री (विकासपुरी से विधायक)

कब क्या हुआ

  • सुबह 11:40 बजे : मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ।
  • सुबह 11:50 बजे : दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना पहुंचे।
  • दोपहर 12:00 बजे : गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री आदि पहुंचे।
  • दोपहर 12:15 बजे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचे और सभी का अभिवादन किया।
  • दोपहर 12:19 बजे : पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की धुन बजाई।
  • दोपहर 12: 24 बजे : उपराज्यपाल ने सीएम रेखा गुप्ता को शपथ दिलाई। इसके बाद बाकी मंत्रियों ने शपथ ली।
  • दोपहर 12:38 बजे : उपराज्यपाल के सचिव ने शपथ ग्रहण समारोह को संपन्न करने के लिए अनुमति मांगी।
  • दोपहर 12:40 बजे राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया।
  • दोपहर 12:45 बजे : प्रधानमंत्री और अन्य सभी अतिथि समारोह स्थल से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed