फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Who is best CM for delhi.

BJP के ये पांच हैं सीएम की दौड़ में

Sat, 06 Sep 2014 03:37 PM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
Who is best CM for delhi.

दिल्ली में भाजपा को सरकार बनाने का निमंत्रण मिलना लगभग तय है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस ओर इशारा किया है। इसलिए भाजपा ने दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती दौर में पार्टी पांच नामों पर विचार कर रही है। जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का नाम सबसे आगे है।

विज्ञापन


दरअसल, एक अंग्रेजी अखबार ने एक सर्वे एजेंसी से दिल्ली की जनता की राय लेकर यह स्पष्ट किया है कि अब भी हर्षवर्धन सीएम पर के लिए सबसे मजबूत बीजेपी नेता हैं। इसके बाद बीजेपी ने भी ने उनके नाम पर पुनर्विचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दूसरा नाम पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश मुखी का है। हर्षवर्धन के बाद मुखी के नाम पर सहमति बनती नजर आ रही है। पार्टी के कई नेता उनके पक्ष में हैं और वह दिल्ली के जनकपुरी सीट पर विधायक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के हवाले आई खबर के मुताबिक एक बार फिर से भाजपा ने पूर्व महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के नाम पर चर्चा कर रही है। दरअसल, किरण बेदी की पीएम से नजदीकी के चलते ऐसी चर्चाएं हो रही हैं।

संसदीय बैठक में तय होगा मुख्यमंत्री का नाम

Who is best CM for delhi.

इस क्रम में चौथा नाम नई दिल्ली सीट की सांसद मीनाक्षी लेखी का है। महत्वपूर्ण बात यह है कि मीनाक्षी लेखी ने किरण बेदी के नाम का विरोध कर रही हैं। उनके अनुसार दिल्ली में कोई बाहरी नेता मंजूर नहीं है।

उधर, ‌हाल ही दिल्ली की समस्याओं के लिए ‌यूपी-बिहार वालों को जिम्मेदार ठहरा कर फिर से सुर्खियों में आए दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल भी इस दौड़ में शामिल हो गए हैं।

इन पांच नामों के अलावा शनिवार को विधायक रामबीर सिंह बिधुड़ी और विधायक नंद किशोर गर्ग पर भी चर्चा चल रही है। पूरे मामले पर 11 सितंबर को होने वाली भाजपा की संसदीय बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक 11 सितंबर को ही दिल्ली में सरकार बनाने और दिल्ली के अगले सीएम के नाम पर भी मुहर लग जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed